Home > Current Affairs > National > Sahitya Akademi Award 2023’ Check Complete Winners List Here

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023' विजेताओं की पूरी सूची यहां देखें

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sahitya Akademi Award 2023’ Check Complete Winners List Here Award and Honour 3 min read

साहित्य अकादमी ने 20 दिसंबर 2023 को 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 से पुरस्कृत करने की घोषणा की है I 

  • हिंदी भाषा में 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार संजीव को उपन्यास 'मुझे पहचानो' के लिए दिया गया है।
  • नीलम शरण गौर के उपन्यास 'रेक्युम इन रागा जानकी' को अंग्रेजी भाषा में और सादिका नवाब सहर के उपन्यास 'राजदेव की अमराई' को उर्दू भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
  • इस बार पुरस्कार के लिए चुने गए साहित्य में 9 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 5 कहानी संग्रह, 3 निबंध और एक आलोचना शामिल है I 

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता:

कविता के लिए पुरस्कृत लेखक और उनकी कविता संग्रह- 

  • विजय वर्मा (डोगरी) -  ‘दौन सदियां एक सीर’ 
  • विनोद जोशी (गुजराती) - टुंडिलटुंडिका पद्यावर्त
  • मंशूर बनिहाली (कश्मीरी) - येथ वावेह हेले साँग कौस जेले 
  • सोरोख्खैबम गंभिनी (मणिपुरी) - याचंगबा नांग हालो
  • आशुतोष परिडा (ओड़िया) - अप्रस्तुत मृत्यु 
  • स्वर्णजीत सवी (पंजाबी) - मन दी चिप 
  • गजेसिंह राजपुरोहित (राजस्थानी) - ‘पळकती प्रीत’
  • अरुण रंजन मिश्र (संस्कृत) - शून्ये मेघगानम्
  • विनोद आसुदानी (सिंधी) - हाथु पाकिदिजैन 

उपन्यास के लिए पुरस्कृत लेखक- 

  • स्वप्नमय चक्रवर्ती (बांग्ला) - जलेर ऊपर पानी 
  • कृष्णात खोत (मराठी) - रिंगाड 
  • राजशेखरन (तमिल) - नीरवाजी पडुवुम 

कहानी-संग्रह के लिए पुरस्कृत लेखक -

  • प्रणव ज्योति डेका (असमिया) - श्रेष्ठ गल्पा
  • नंदेश्वर दैमारि (बोडो) - जिउ-सफरनि दाखवन 
  • तारासीन बासकी (संताली) - जाबा बाहा 
  • प्रकाश एस पर्येंकार (कोंकणी) - वर्सल  
  • टी पतंजलि शास्त्री (तेलुगु) - रामेश्वरम काकुलु मारिकोन्नि

निबंध के लिए पुरस्कृत लेखक -

  • लक्ष्मीशा तोल्पडि (कन्नड़) - महाभारत अनुसंधानदा भारतयात्रे 
  • बासुकीनाथ झा (मैथिली) - बोध संकेतन 
  • युद्धवीर राणा (नेपाली) - नेपाली लोकसाहित्य और लोक संस्कृति का परिचय 
  • आलोचना के लिए मलयालम लेखक ईवी रामकृष्णन को पुरुस्कृत किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार:

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित, एक साहित्यिक सम्मान है।
  • यह पुरस्कार साहित्य अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारत के संविधान में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी तथा राजस्थानी में भी प्रदान किया जाता है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार के पहले विजेता आरके नारायण थे, जिन्हें 1960 में उनके उपन्यास 'द गाइड' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

FAQ

Ans. संजीव को उपन्यास 'मुझे पहचानो' के लिए हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 प्रदान किया गया है।

Ans. 'राजदेव की अमरा' के लिए I

Ans. नीलम शरण गौर को उनके उपन्यास 'रेक्युम इन रागा जानकी' के लिए अंग्रेजी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 प्रदान किया गया।

Ans. वर्ष 1954 मेंI

Ans. साहित्य अकादमी पुरस्कार के पहले विजेता आरके नारायण थे, जिन्हें 1960 में उनके उपन्यास 'द गाइड' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.