बांग्लादेश की साइमा वाजिद ने 23 जनवरी 2024 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक की शपथ ली है। डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में साइमा वाजिद की नियुक्ति की पुष्टि जिनेवा, स्विट्जरलैंड में इसके कार्यकारी बोर्ड द्वारा की ।
वाजिद ने नेपाल के शंभू प्रसाद आचार्य को हराया:
- बांग्लादेश की साइमा वाजिद ने 1 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक बनने के चुनाव में जीत प्राप्त की थी।
- साइमा वाजिद ने दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक बनने के लिए 1 नवंबर को हुए चुनाव में नेपाल के शंभू प्रसाद आचार्य को छह वोटों से पराजित किया था।
प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी हैं साइमा:
- साइमा वाजिद, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी हैं।
- साइमा वाजिद ने ऑटिज़्म पर बड़े पैमाने पर कार्य किया है।
- वाजिद ने बांग्लादेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य नियमों को अद्यतन किया है।
- साथ ही वाजिद ने 2018 के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और 2020-25 के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य रणनीतिक योजना को लागू किया है।
पूनम खेत्रपाल से संभालेंगी कार्यभार:
- वर्तमान डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह हैं। पूनम खेत्रपाल सिंह 1 फरवरी 2024 से साइमा वाजिद को कार्यभार सौंपेगी ।
भारत ने बांग्लादेशी उम्मीदवार को की थी समर्थन की पुष्टि:
- भारत उन देशों में शामिल था, जिन्होंने चुनाव से काफी पूर्व ही बांग्लादेशी उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की पुष्टि कर दी थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बारे में:
- स्थापना: 1948 में संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी के रूप में स्थापित की गई थी।
- डब्ल्यूएचओ ने 7 अप्रैल, 1948 से कार्य आरंभ किया। अतः वर्तमान में 7 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
- महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस
- वर्तमान में 194 देश डब्ल्यूएचओ के सदस्य हैं। लगभग 150 देशों में इसके कार्यालय होने के साथ - साथ इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।
- डब्ल्यूएचओ एक अंतर-सरकारी संगठन है। यह सामान्यतः अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है।
- डब्ल्यूएचओ वैश्विक स्वास्थ्य मामलों पर नेतृत्व प्रदान करते हुए स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी एजेंडा को आकार देता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मानदंड एवं मानक निर्धारित करता है।
- डब्ल्यूएचओ साक्ष्य-आधारित नीति विकल्पों को स्पष्ट कर देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है। यह स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और मूल्यांकन करता है।
डब्ल्यूएचओ के कार्य:
- डब्ल्यूएचओ, अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर निर्देशक एवं समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है।
- डब्ल्यूएचओ, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन के साथ समन्वय से कार्य करता है।
- डब्ल्यूएचओ, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी हैं के साथ कार्य करता है।
- डब्ल्यूएचओ, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए सहायता प्रदान करना।
- डब्ल्यूएचओ, ऐसे वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान करते हैं।