Home > Current Affairs > National > Rithvik Kumar wins Odisha Masters 2024 badminton men’s singles title

ऋत्विक कुमार ने ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन पुरुष एकल का खिताब जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Rithvik Kumar wins Odisha Masters 2024 badminton men’s singles title Sport 6 min read

ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ने 15 दिसंबर 2024 को 2024 बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता। ऋत्विक ओडिशा मास्टर्स में एकमात्र भारतीय विजेता थे।इस प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ियों का दबदबा रहा जिन्होंने तीन खिताब जीते।

100,000 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाले बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स 2024 का आयोजन 10-15 दिसंबर 2024 तक ओडिशा के कटक  शहर में किया गया था।

बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स को  पहली बार 2021 में आयोजित किया गया था और उसके बाद इसे 2023 में और फिर इसका  तीसरा संस्करण 2024 में आयोजित किया गया।

 बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स 2024 का आयोजन भारत में बैडमिंटन की शासी संस्था, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया और ओडिशा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

ऋत्विक के लिए पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 मास्टर्स खिताब

21 वर्षीय ऋत्विक संजीव सतीश कुमार, जो विश्व में 78वें रैंक खिलाड़ी हैं, ने फाइनल में साथी भारतीय खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली को हराकर ओडिशा मास्टर्स का पुरुष एकल खिताब जीता।

विश्व में 68वें रैंक के खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन और 2024 गुवाहाटी मास्टर्स के विजेता सतीश करुणाकरण को हराया।

के यान यान ने महिला एकल खिताब जीता

चीन की महिला खिलाड़ी के यान यान ने फाइनल में 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा को हराकर कटक में अपना लगातार दूसरा बीडबल्यूएफ़ सुपर 100 खिताब जीता।

पिछले हफ्ते, कै यान यान ने भारत की अनमोल खरब को हराकर 2024 बीडबल्यूएफ़  सुपर 100 गुवाहाटी प्रतियोगिता का एकल खिताब जीता था।

कटक में हुए ओडिशा मास्टर्स में चीनी खिलाड़ी ने पुरुष युगल और मिश्रित युगल खिताब जीतकर ओडिशा मास्टर में अपना दबदबा कायम रखा। 

जापानी महिला टीम ने युगल खिताब जीता।

सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन खिताब विजेता

निम्नलिखित बीडबल्यूएफ़  सुपर 100 ओडिशा मास्टर्स 2024 बैडमिंटन मास्टर्स के विजेताओं और उनकी राष्ट्रीयताओं की सूची है।

 

क्रम संख्या 

स्पर्धा 

विजेता 

उपविजेता

1

पुरुष एकल 

ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार (भारत)

थारुन मन्नेपल्लीन (भारत)

2

महिला एकल 

कै यान यान (चीन)

तन्वी शर्मा (भारत)

3

पुरुष युगल 

हुआंग डि/लियू यांग (चीन)

काकेरू कुमागाई/हिरोकी निशि (जापान)

4

महिला युगल

नानोका हारा/रिको कियोसे (जापान)

केंग शु लियांग/वांग टिंग जीई (चीन)

5

मिश्रित युगल 

गाओ जिया जुआन/तांग रुई ज़ी (चीन)

ही योंग काई टेरी/

जिन यू जिया (सिंगापुर)

यह भी पढ़ें: 2024 बीडब्ल्यूएफ गुवाहाटी मास्टर्स के विजेता

उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024

क्या आप अपने सपनों के करीब एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं? 

उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 के लिए अभी पंजीकरण करें और 100% छात्रवृत्ति के साथ आगामी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन बैच में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त करें! 22 दिसंबर 2024 को होने वाला यूसीएसएटी सभी उम्मीदवारों को - चाहे वे सरकारी परीक्षा, नीट या जेईई की तैयारी कर रहे हों - अपने प्रदर्शन के आधार पर पूरी या आंशिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका देता है।

5 से 20 दिसंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन खुले रहने के साथ आप उत्कर्ष क्लासेज की इस अभूतपूर्व पहल का हिस्सा बन सकते हैं। बिना किसी खर्च के अध्ययन करने के इस अद्भुत अवसर से न चूकें। आज ही पंजीकरण करें और अपने भविष्य को संवारें!

                                    यूसीएसएटी 2024 विवरण

टेस्ट का नाम 

छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट 

पंजीकरण तिथि 

5 से 20 दिसम्बर 2024

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 

21 दिसम्बर 2024

परीक्षा तिथि 

22 दिसम्बर 2024

परिणाम घोषणा तिथि 

25 दिसम्बर 2024

परीक्षा केंद्र 

  • जोधपुर 
  • जयपुर 
  • प्रयागराज 
  • इंदौर 

परीक्षा मोड 

ऑफलाइन 

पंजीकरण लिंक 

यूसीएसएटी 2024 पंजीकरण लिंक

यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण 

यूसीएसएटी विवरण (लेख के द्वारा)

यूसीएसएटी विवरण (विडीओ के द्वारा)

FAQ

उत्तर: ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार (भारत)

उत्तर: चीन की कै यान यान ने फाइनल में भारतीय तन्वी शर्मा को हराया

उत्तर: कटक, ओडिशा, 10-15 दिसंबर 2024 तक।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.