राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2024 को साहस और निस्वार्थता के कार्यों के लिए 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2023 प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। इस वर्ष तीन को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, सात को उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 21 को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया ।
जीवन रक्षा पदक के बारे में:
- मूलतः यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।
- जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं।
- ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।
- इस पुरस्कार के अलंकरण पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय / संगठन / राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता सम्बंधित है।
- इसके अंतर्गत मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता प्रदान किए जाते हैं।
- इस बार के जीवन रक्षा पदक प्राप्तकर्ताओं का उल्लेख निम्न रूप में किया गया है:-
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक:
- मास्टर एंथोनी वानमाविया (मरणोपरांत), मिज़ोरम
- सुश्री मेलोडी लालरेमरूती (मरणोपरांत), मिज़ोरम
- श्री सूरज आर (मरणोपरांत), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल
उत्तम जीवन रक्षा पदक:
- श्री साहिल भीसु लाड, गोवा
- सुश्री काजल कुमारी, झारखण्ड
- श्री नवीन कुमार डी, तेलंगाना
- श्री विनोद कुमार, सीमा सड़क संगठन
- हवलदार शेराराम, रक्षा मंत्रालय
- श्री मुकेश कुमार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल
- श्री नरेश कुमार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण
जीवन रक्षा पदक:
- श्री एम एस अनिल कुमार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
- श्री जीतम परमेश्वर राव, आंध्र प्रदेश
- श्री समरजीत बसुमतारी, असम
- श्री सुदेश कुमार, चंडीगढ़
- श्री जस्टिन जोर्ज, केरल
- श्री विल्सन, केरल
- श्री पद्मा थिंलेस, लद्दाख
- श्री मोहम्मद अफजल, लद्दाख
- श्रीमती आदीका राजाराम पाटील, महाराष्ट्र
- श्रीमती प्रीयंका भारत काळे, महाराष्ट्र
- श्रीमती सोनाली सुनील बालोडे, महाराष्ट्र
- श्री मारिया माइकल ए, तमिलनाडू
- श्री एस विजयकुमार, तमिलनाडू
- श्री नरेश जोशी, उत्तराखंड
- श्री अर्जुन मलिक, सीमा सड़क संगठन
- श्री अमित कुमार सिंह, सीमा सुरक्षा बल
- श्री शेर सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
- श्री सोनू शर्मा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
- श्री अब्दुल हमीद, रक्षा मंत्रालय
- श्री सुनील कुमार मिश्रा, रक्षा मंत्रालय
- श्री शशिकांत कुमार, रेल मंत्रालय