भारत की राजधानी नई दिल्ली में 5-7 फरवरी 2025 तक विश्व फार्माकोपियास की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी की। इस अंतर्राष्ट्रीय बैठक ने वैश्विक फार्माकोपियास नेताओं, नियामक अधिकारियों और उद्योग हितधारकों को फार्माकोपियास में सहयोग को मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने के लिए एक मंच प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने फार्मास्युटिकल मानकों में सुधार, फार्मास्यूटिकल्स के सामंजस्य और नियामक अभिसरण के उपायों पर चर्चा की।
विश्व फार्माकोपियास की पहली अंतर्राष्ट्रीय बैठक 29 फरवरी से 2 मार्च 2012 तक जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित की गई थी। विश्व फार्माकोपियास की 10वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक 18 और 19 फरवरी 2020 को स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में आयोजित की गई थी।
फार्माकोपिया क्या है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 'फार्माकोपिया किसी देश में उपयोग की जाने वाली दवाओं के लिए मानकों और गुणवत्ता विशिष्टताओं का कानूनी रूप से बाध्यकारी संग्रह है। यहां गुणवत्ता विनिर्देशन का अर्थ उचित परीक्षणों का एक सेट है जो दवाओं की पहचान और शुद्धता की पुष्टि करेगा, और इसमे इस्तेमाल होने वाले सक्रिय पदार्थ की ताकत (या मात्रा) का पता लगाएगा।
विश्व फार्माकोपिया की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक, डबल्यूएचओ द्वारा आयोजित की गई थी और भारतीय फार्माकोपिया आयोग,जो भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आती है, द्वारा इसकी मेजबानी की गई थी।
विश्व फार्माकोपियास की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक का उद्घाटन 5 फरवरी 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने "विश्व की फार्मेसी" के रूप में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत दुनिया में दवाओं और चिकित्सा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
अनुप्रिया पटेल ने विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दवा उद्योग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
इस अवसर पर भारतीय फार्माकोपिया आयोग के सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक और औषधि महानियंत्रक (भारत) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी भी उपस्थित थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन या डबल्यूएचओ एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1945 को हुई थी।
यह विश्व में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार करने और दुनिया में स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए काम करता है।
सदस्य देश - 194
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस (2017 से-)
विश्व स्वास्थ्य दिवस- डबल्यूएचओ की स्थापना को चिह्नित करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।