केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने देश के तीन प्रमुख अर्धसैनिकबलों के महानिदेशकों के नाम का ऐलान कर दिया है। नियुक्ति समिति ने आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है।
- नीना सिंह सीआईएसएफ के महानिदेशक के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला गई हैं।
- नियुक्ति समिति ने नीना सिंह को 31 जुलाई 2024 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया है।
आईपीएस अधिकारी नीना सिंह:
- नीना सिंह 1989 बैच के राजस्थान कॉडर की आईपीएस अधिकारी हैं।
- वह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात थी और महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
- उन्हें राजस्थान की पहली महिला आईपीएस अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है।
- उन्होंने 2013-18 के दौरान सीबीआई में बतौर संयुक्त निदेशक भी काम किया है।
सीआरपीएफ के नए महानिदेशक:
- केंद्र सरकार द्वारा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- वर्तमान में अनीश दयाल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के पद पर तैनात थे और आईपीएस अधिकारी एसएल थाओसेन की सेवानिवृत्ति के बाद से वह सीआरपीएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल भी रहे थे।
- वह 31 दिसंबर, 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति तक सीआरपीएफ के प्रमुख के पद पर बने रहेंगे।
आईटीबीपी के नए महानिदेशक:
- मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।
- वर्तमान में राहुल रसगोत्रा इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर तैनात थे।
- उन्हें 30 सितंबर, 2025 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।
नोट - 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ):
- यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
- इसकी स्थापना भारतीय संसद द्वारा CISF अधिनियम 1968, के तहत 1969 में की गई थी।
- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुरक्षा कवच में आणविक प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष अधिष्ठान, हवाई अड्डे, बंदरगाहे, ऊर्जा संयंत्र इत्यादि सहित देश की अति संवेदनशील अवसंरचनात्मक संस्थायें और इकाइयां शामिल हैं।
- आदर्श वाक्य - "सुरक्षा और रक्षा"
- मुख्यालय - नई दिल्ली
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ):
- केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
- इसे 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में स्थापित किया गया था।
- भारत की स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
- सीआरपीएफ 1986 में महिलाओं को ऑपरेशन में शामिल करने वाला पहला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) था।
- आदर्श वाक्य - सेवा और निष्ठा
- मुख्यालय - नई दिल्ली
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी):
- यह 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद, 1962 में स्थापित किया गया था। इसे आमतौर पर चीन की सीमा के साथ हिमालय के पहाड़ों में तैनात किया जाता है।
- आदर्श वाक्य: शौर्य – दृढ़ता – कर्म निष्ठा
- मुख्यालय: नई दिल्ली