नमो भारत ट्रेनों के संचालन की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 21 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में नमो भारत दिवस मनाया गया। 20 अक्टूबर 2023 को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के साहिबाबाद और दुहाई डिपो के 17 किलोमीटर खंड का उद्घाटन किया था।
82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम,देश का पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा कार्यान्वित और संचालित किया जा रहा है।
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर चलने वाली हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेनों को नमो भारत ट्रेनें कहा जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत दिवस समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ,एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, शलभ गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हालांकि भारत के पास दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है, लेकिन जल्द ही वह, संयुक्त राज्य अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क बन जाएगा।
देश में पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों को दिल्ली के साथ हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ेगा।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पूरी दिल्ली और हरियाणा के 14 जिले, राजस्थान के 2 जिले और उत्तर प्रदेश के 8 जिले शामिल हैं।
आरआरटीएस पर चलने वाली ट्रेनों की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटे और औसत गति 100 किमी प्रति घंटे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का कार्यान्वयन प्राधिकरण है। एनसीआरटीसी केंद्र सरकार और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा की राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का एक संयुक्त उद्यम है।
एनसीआरसीटीसी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को एनसीआरटीसी द्वारा चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में तीन कॉरिडोर विकसित किये जा रहे हैं,जो हैं;
अन्य प्रस्तावित गलियारे हैं
फुल फॉर्म