Home > Current Affairs > National > Navy Chief inaugurates new defence system 'Precision Approach Radar'

नौसेना प्रमुख ने नई रक्षा प्रणाली ‘प्रिसिजन एप्रोच रडार’ का किया उद्घाटन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Navy Chief inaugurates new defence system 'Precision Approach Radar' Defence 4 min read

नौसेना प्रमुख ने नई रक्षा प्रणाली ‘प्रिसिजन एप्रोच रडार’ का किया उद्घाटन 

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक नई रक्षा प्रणाली  प्रिसिजन एप्रोच रडार (पीएआर) का उद्घाटन किया। नौसेना प्रमुख ने पीएआर का उद्घाटन दक्षिण अंडमान द्वीप पर स्थित आईएनएस उत्क्रोश में किया।

  • नौसेना प्रमुख अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) को मजबूत करने के लिए रणनीतिक त्रि-सेवा कमान की अपनी 3 दिवसीय (6 से 9 फरवरी 2024) यात्रा पर थे।

प्रिसिजन एप्रोच रडार (पीएआर) के बारे में: 

  • प्रिसिजन एप्रोच रडार का निर्माण चेन्नई की एक कंपनी द्वारा किया गया है। 
  • पीएआर, भारी बारिश और कोहरे जैसी कम दृश्यता वाली स्थितियों में विमान को सुरक्षित रूप से उतारने में मददगार होगा। 
  • पीएआर कम दृश्यता में भी अत्यधिक सटीक क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

पोर्ट ब्लेयर में आईयूएचडीएसएस का शुभारंभ:  

  • नौसेना प्रमुख पोर्ट ब्लेयर के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने के लिए नेवल जेट्टी, पोर्ट ब्लेयर में इंटीग्रेटेड अंडरवाटर हार्बर डिफेंस एंड सर्विलांस सिस्टम (आईयूएचडीएसएस) का भी उद्घाटन किया गया।
  • आईयूएचडीएसएस, नौसेना घाट के आसपास सतह और पानी के नीचे के लक्ष्यों का पता लगाने, पहचानने और ट्रैकिंग करने में सक्षम है। इससे पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह की सुरक्षा को और बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

नौसेना प्रमुख एएनसी की यात्रा का उद्देश्य:  

  • नौसेना प्रमुख की अंडमान और निकोबार कमान की यात्रा का उद्देश्य भारत की एकमात्र परिचालन संयुक्त सेवा कमान की परिचालन क्षमताओं का आकलन करना और उसे बढ़ाना था। 
  • एडमिरल कुमार ने अपनी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के दौरान कई गहन मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इनमें प्रमुखतः 
    • सैन्य अभियानों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूमिका
    • अंडमान और निकोबार कमान का रणनीतिक महत्व 
    • भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति के समर्थन में उनके योगदान।

विजय बाग में नाविकों के आवास की आधारशिला: 

  • अपनी यात्रा के दौरान, एडमिरल कुमार ने विजय बाग में नाविकों के आवास की आधारशिला रखी। साथ ही एएनसी की क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अन्य प्रमुख सुविधाओं का उद्घाटन किया।

नौसेना संचार नेटवर्क (एनसीएन) केंद्र का उद्घाटन: 

  • नौसेना प्रमुख ने एएनसी के उत्तरी और दक्षिणी द्वीप समूह की इकाइयों की यात्रा के दौरान नौसेना संचार नेटवर्क (एनसीएन) केंद्रों का भी उद्घाटन किया। ये केंद्र अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के तीन प्रमुख जहाजों में स्थापित किया गया है। जो मुख्यतः 
    • आईएनएस कोहासा
    • आईएनएस बाज
    • आईएनएस कार्डिप। 
  • नौसेना प्रमुख के अनुसार, ये केंद्र अब संचार और स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाएंगे। इस केंद्र से एएनसी में संचालन में त्रि-सेवाओं के बीच 'संयुक्तता' को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
  • नौसेना प्रमुख एडमिरल कुमार के साथ यात्रा कर रहे कला हरि कुमार ने पोर्ट ब्लेयर में एक विशेष कार्यक्रम में 'सक्षम' वीसी सुविधा का उद्घाटन किया। 'सक्षम' वीसी सुविधा मुख्यतः एएनसी कर्मियों की पत्नियों से जुड़े है जिसे नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, पोर्ट ब्लेयर में स्थापित किया गया।

FAQ

उत्तर :- दक्षिण अंडमान द्वीप

उत्तर :- आईएनएस उत्क्रोश

उत्तर :- इंटीग्रेटेड अंडरवाटर हार्बर डिफेंस एंड सर्विलांस सिस्टम (आईयूएचडीएसएस)।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.