Home > Current Affairs > National > National Sports Day 2023- Remembering Major Dhyanchand

राष्ट्रीय खेल दिवस 2023- मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए

Utkarsh Classes Last Updated 02-12-2023
National Sports Day 2023- Remembering Major Dhyanchand Important Day 3 min read

भारत में प्रति वर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस वर्ष ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ 2023 की थीम है- “स्पोर्ट्स एज एन एनेब्लर फॉर एन इन्क्लूसिव एंड फिट सोसाइटी” (Sports as an enabler for an inclusive and fit society)।

  • भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 2012 में ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के रूप में शुरू किया गया था। इस दिवस पर भारत के राष्ट्रपति मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार आदि जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को खेल संबंधी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करते हैं।

मेजर ध्यानचंद: 

  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद सेना में शामिल हो गए और उन्होंने सेना में सेवा करते हुए हॉकी को अपनाया। 
  • उन्होंने अपने पूरे खेल करियर में भारत की कप्तानी की और वर्ष 1928, 1932 और 1936 में भारत को तीन ओलंपिक पदक जीतने में मदद की।
  • मेजर ध्यानचंद को हॉकी के ‘द विजार्ड’ या ‘द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता था। 
  • ध्यानचंद ने वर्ष 1926 से 1949 तक 23 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेली। ध्यानचंद ने कुल 185 मैचों में  570 गोल किए।
  • वर्ष 1956 में, ध्यानचंद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, ध्यानचंद यह सम्मान पाने वाले तीसरे नागरिक थे।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: 

  • भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान माने जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना 1991-92 में हुई थी। पूर्व में इस पुरस्कार का नाम “राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार” था जिसे वर्ष 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया।
  • यह पुरस्कार चार वर्षों की अवधि में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है और विजेताओं को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है।
  • भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद प्रथम खेल रत्न विजेता थे। अन्य विजेताओं में एम.सी. मैरी कॉम, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, विजेंदर सिंह, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसी कई दिग्गज खेल हस्तियां शामिल हैं।

FAQ

Ans. - हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.