Home > Current Affairs > National > Music Maestro Rashid Khan Dies of Cancer at the age of 55

संगीत सम्राट राशिद खान का 55 साल की उम्र में कैंसर से निधन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Music Maestro Rashid Khan Dies of Cancer at the age of 55 Person in News 3 min read

संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकार उस्ताद राशिद खान की 55 वर्ष की उम्र में 9 जनवरी 2024 को निधन हो गया। 10 जनवरी को राशिद खान का अंतिम संस्कार किया गया। उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ समय से उनका कोलकाता के पियरलेस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ संगीत जगत के कई दिग्गज उस्तादों ने राशिद खान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है 

'रामपुर-सहसवान घराने' से संबंधित थे राशिद खान:   

  • उस्ताद राशिद खान 'रामपुर-सहसवान घराने' से थे। वह उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे।
  • राशिद खान ने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से प्राप्त किया था।  

उस्ताद राशिद खान के बारें में:

  • उस्ताद राशिद खान का जन्म वर्ष 1968 में उत्तर प्रदेश के बदायूँ में हुआ था। 
  • वह बदायूँ घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते थे।
  • राशिद खान की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, पद्म श्री पुरस्कार विजेता को 'मियां तानसेन की 31वीं पीढ़ी का वंशज' बताया गया है।
  • राशिद खान ने केवल 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। 26 वर्ष की उम्र में आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी द्वारा उन्हें संगीतकार के रूप में मान्यता दी गई। वर्ष 1978 में, उन्होंने दिल्ली में आईटीसी संगीत कार्यक्रम में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी थी।  
  • खान ने शास्त्रीय हिंदुस्तानी संगीत को हल्के संगीत शैलियों के साथ मिश्रित करने का प्रयास किया था। साथ ही राशिद खान पश्चिमी वाद्ययंत्र वादक लुइस बैंक्स के साथ संगीत कार्यक्रम सहित प्रयोगात्मक सहयोग में लगे रहे थे।
  • राशिद खान ने सितारवादक शाहिद परवेज़ और कई अन्य संगीतकारों के साथ भी मंच साझा किया था। 

राशिद खान को प्राप्त हुए पुरस्कार और सम्मान:

  • वर्ष 2022 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 
  • इसके अतिरिक्त राशिद खान को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। 
  • राशिद खान को बंगाल के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार बंगा विभूषण और संगीत महासम्मान भी सम्मानित किया गया था। 
  • साथ ही राशिद खान को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।  

FAQ

Answer:- संगीत

Answer:- रामपुर-सहसवान घराने

Answer:- उस्ताद राशिद खान का जन्म वर्ष 1968 में उत्तर प्रदेश के बदायूँ में हुआ था।

Answer:- बदायूँ घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान थे।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.