पीटी ऊषा को 4 फरवरी 2024 को भारतीय खेल पत्रकार महासंघ (एसजेएफआइ) और दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- पीटी ऊषा पूर्व में भारत की महान धाविका रही हैं। पीटी ऊषा वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) की अध्यक्ष हैं।
पूर्व में भी इस पुरस्कार से कई सम्मानित हुए:
- विजय अमृतराज, प्रकाश पदुकोण, सुनील गावस्कर और मिल्खा सिंह (मरणोपरांत) के बाद पीटी ऊषा को यह पुरस्कार दिया गया है।
- पीटी ऊषा को सम्मानित करने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स क्लब आफ इंडिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद व बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न देकर पीटी ऊषा को उनके शानदार खेल करियर के लिए सम्मानित किया।
पीटी ऊषा का खेल करियर:
- पीटी ऊषा ने 1977 से 2000 के बीच अपने करियर में भारत के लिए 103 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते।
- पीटी ऊषा ने एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक भी जीते।1984 में लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में ओलंपिक खेल आयोजित किया गया था। ओलंपिक में वह सेकेंड के 100वें हिस्से से कांस्य पदक से चूक गई थीं।
आईओए के सीईओ की नियुक्ति का सवाल:
- आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा ने 4 फरवरी 2024 को कहा कि उन्हें नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर पूरा भरोसा है और उन्हें शीर्ष पद पर नियुक्त करने के फैसले से पीछे नहीं हटेंगी। ऊषा ने कहा कि जब आप गलत काम करते हैं, तो आपको डरना पड़ता है। जब आप सही और उचित काम कर रहे होते हैं तो फिर इस पर चिंता नहीं होनी चाहिए।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के बारे में:
- आईओए की स्थापना : 1927
- आईओए एक शासी निकाय है जो कई खेलों का आयोजन करती है। आईओए कई प्रमुख खेल शासी निकायों से संबद्ध रहा है, इनमें प्रमुखतः
- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी),
- राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ),
- एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) और
- राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के संघ (एएनओसी)।
- आईओए को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह भारत में खेल प्रशासन और एथलीटों के कल्याण के विभिन्न पहलुओं का प्रबंधन करता है।
- ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और आईओसी, सीजीएफ, ओसीए और एएनओसी के अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजनों में भाग लेने वाले एथलीटों या टीमों के प्रतिनिधित्व की देखरेख भी करता है।
- आईओसी और ओसीए के सदस्य के रूप में, आईओए का प्राथमिक मिशन देश में ओलंपिक खेलों का विकास, प्रचार और सुरक्षा करना है।