Home > Current Affairs > National > Isha Foundation's 242-foot Adi Shiva Statue Approved Near Jewar Airport

ईशा फाउंडेशन की 242 फुट ऊंची आदि शिव प्रतिमा को जेवर हवाईअड्डे के पास स्थापित करने की मंजूरी दी गई

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Isha Foundation's 242-foot Adi Shiva Statue Approved Near Jewar Airport Place in News 4 min read

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आदियोगी शिव की प्रतिमा स्थापित करने की नागर विमानन मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिससे यहाँ पर आदियोगी शिव की 242 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण का मार्ग स्पष्ट हो गया है।

किसके द्वारा स्थापित किया जाएगा आदियोगी शिव को?  

  • ईशा फाउंडेशन द्वारा यहां 242 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर आश्रम भी बनेगा। इसमें नेचुरोपैथी सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। 
  • तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग परिसर में योगी आदि शिव की 112 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।
  • ईशा फाउंडेशन योग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सक्रिय है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव अपने विभिन्न अध्यात्मिक ज्ञान और योग पर अपने विचारों से युवाओं को काफी प्रभावित किया हैं।
  • यह फाउंडेशन नोएडा एयरपोर्ट के पास आदियोगी शिव की प्रतिमा स्थापित करना चाहता है। इसके लिए फाउंडेशन ने सरकार से संपर्क किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इसके लिए पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं।

नागर विमानन मंत्रालय की सहमति:  

  • एयरपोर्ट के निकट होने के कारण नागर विमानन मंत्रालय से इसके लिए अनुमति लेना आवश्यक था। अब मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इससे यहां पर प्रतिमा स्थापना का रास्ता साफ हो गया है।

फाउंडेशन द्वारा 200 एकड़ जमीन की माँग:  

  • आदि योगी शिव की 242 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए ईशा फाउंडेशन ने 200 एकड़ जमीन की माँग की है। जिसमें प्रतिमा के साथ ही आश्रम और कई अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
  • यमुना प्राधिकरण ने अमरपुर पलाका गांव के पास जमीन देने की योजना बनाई है। यह नोएडा सेक्टर-23 डी होगा। 
  • यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि संस्था द्वारा जमीन के लिए आवेदन करने पर आगे की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

क्षेत्र की अध्यात्मिक पहचान बढ़ेगी: 

  • इससे यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ योग, पर्यावरण संरक्षण और अध्यात्म को बढ़ावा मिलेगा। 
  • अध्यात्म के लिए यमुना प्राधिकरण का यह क्षेत्र अलग पहचान बनाएगा। 
  • प्राधिकरण क्षेत्र गौड़ यमुना सिटी में भगवान श्रीकृष्ण की 106 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित हो चुकी है। जबकि प्रस्तावित हेरिटेज कॉरिडोर में भी आध्यात्मिक झलक दिखेगी। 
  • इसके अलावा नोएडा फिल्म सिटी सेक्टर-16ए में भगवान शिव की प्रतिमा लगी है। 
  • नोएडा सेक्टर-49 में भगवान हनुमान है।
  • ग्रेटर नोएडा के सफीपुर मोक्ष धाम में भगवान शिव की 61 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है।

विश्व में शिव की सबसे ऊँची प्रतिमा: 

  • राजस्थान के नाथवाड़ा में शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है। 
  • इसे राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी इस शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ नाम दिया गया है। 

FAQ

उत्तर:- ईशा फाउंडेशन

उत्तर:- ईशा फाउंडेशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आदियोगी शिव की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है।

उत्तर:- राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया गया है।

उत्तर:- विश्वास स्वरूपम

उत्तर:- ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.