सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
स्वास्थ्य एवं रोग
डब्ल्यूएचओ ने पापुआ न्यू गिनी में जंगली पोलियोवायरस के प्रकोप की घोषणा की
Add as a preferred source on Google
Updated: 16 May 2025
3 Min Read

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने 15 मई 2025 को आधिकारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम प्रशांत द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी में पोलियो के प्रकोप की घोषणा की है। देश में दो बच्चों में पोलियो वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद डबल्यूएचओ ने यह घोषणा की। देश में आखिरी बार पोलियो प्रकोप 2018 में दर्ज किया गया था और 2020 के बाद से अब तक देश में पोलियो वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया था ।
डबल्यूएचओ ने देश में सार्वभौमिक पोलियो टीकाकरण कवरेज का आह्वान किया है, जहां आधी से भी कम आबादी को पोलियो वायरस के खिलाफ टीका लगाया गया है। डबल्यूएचओ को डर है कि यह वायरस दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल सकता है और पृथ्वी से इस बीमारी को मिटाने के लिए वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) के लक्ष्य को खतरे में डाल सकता है।
डबल्यूएचओ की विश्व स्वास्थ्य सभा ने 1988 में पोलियो के विश्वव्यापी उन्मूलन के लिए एक प्रस्ताव अपनाया था। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए एक सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत, वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीईपीआई) 1988 में शुरू की गई थी।
डबल्यूएचओ के अनुसार, जीपीईआई के शुरू होने के बाद से, दुनिया भर में जंगली पोलियोवायरस के मामलों में 99% की कमी आई है।
जहां पहले जंगली पोलियो वाइरस 125 देशों में स्थानिक था और अब यह केवल दो देशों -अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान तक सीमित रह गया है।
जंगली पोलियोवायरस के 3 प्रकारों -टाइप 1, टाइप 2 और टाइप 3- में से, जंगली पोलियोवायरस टाइप 2 का 1999 में और जंगली पोलियोवायरस टाइप 3 का 2020 में उन्मूलन कर दिया गया है ।
स्थानिक जंगली पोलियोवायरस टाइप 1 दो देशों - पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान में अभी भी बना हुआ है।
पोलियो या पोलियोमाइलाइटिस एक वायरल बीमारी है जो पोलियो वायरस के कारण होती है।
पापुआ न्यू गिनी दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश है।
विदेशी मुद्रा का इसका मुख्य स्रोत सोने और तांबे का निर्यात है।
ब्रिटिश सम्राट देश का राष्ट्राध्यक्ष है और यह राष्ट्रमंडल का सदस्य है।
राजधानी: पोर्ट मोरेस्बी
मुद्रा: किना
राष्ट्राध्यक्ष: ग्रेट ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय
प्रधानमंत्री - जेम्स मारपे
स्थापना: 7 अप्रैल 1948.
सदस्य: 194 देश और 2 सहयोगी सदस्य.
यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है.
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (मई 2017 से).
मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka