Home > Current Affairs > International > International Jazz Day 2024: Date, History, and Significance

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2024 : तिथि, इतिहास, और महत्व

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
International Jazz Day 2024: Date, History, and Significance Important Day 5 min read

प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को "अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस" का आयोजन किया जाता है, जो इस शैली के सांस्कृतिक महत्व का एक वैश्विक उत्सव है। इस अवसर पर संगीत की एकीकृत शक्ति का जश्न मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य, शैक्षिक उपकरण के रूप में जैज़ के गुणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ही यह लोगों को एक साथ एक मंच पर लाने और शांति, एकता और अंतर-सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए जैज के महत्व को रेखांकित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस का इतिहास: 

  • वैश्विक स्तर अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस की शुरुआत 2011 में हुई थी। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने इस दिन को जैज़ संगीत के महत्व को पहचानने और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करके इसे आवाज देने का अवसर घोषित किया। 
  • 2011 के बाद से, इस दिवस को काफी महत्व मिला है। इस अवसर पर विशेषकर संगीत प्रेमियों और संगीतकारों के लिए, जो जैज़ के उत्साह और भावना के साथ जश्न मनाने के लिए दुनिया के हर कोने से इकट्ठा होते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस के आयोजन का विचार जैज़ पियानोवादक और यूनेस्को सद्भावना राजदूत हर्बी हैनकॉक द्वारा प्रस्तुत किया गया था। 
  • हर्बी ने यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह  सुनिश्चित किया कि दुनिया भर से लोग एक साथ आयें और उत्साह के साथ प्रति वर्ष समारोह में भाग लें।

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस का महत्व: 

  • यह विशेष दिवस जैज़ शैली और इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह दुनिया भर के लोगों को एकजुट करता है। जैज "अंतरसांस्कृतिक संवाद और आपसी समझ" की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। यह शैली की अभिव्यक्ति के इतिहास का सम्मान करता है और समाज में समानता की स्थापना के लिए प्रयास करता है। 
  • जैज दिवस का उद्देश्य शैक्षिक उपकरण के रूप में जैज़ के गुणों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों के बीच सहानुभूति, संवाद और सहयोग बढ़ाना है।

अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2024 का वैश्विक मेजबान शहर: 

  • मोरक्को के ‘टैंजियर’ शहर को अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान शहर के रूप में चुना गया है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस का 2024 संस्करण 30 अप्रैल को 190 से अधिक देशों में मनाया गया। यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले और यूनेस्को के सद्भावना राजदूत हर्बी हैनकॉक ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामानाएं दी है। 
  • मोरक्को का टैंजियर शहर वैश्विक मेजबान के रूप में काम करेगा। टैंजियर शहर दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।
  • मोरक्को के संस्कृति मंत्रालय और टैंजियर शहर की साझेदारी में प्रस्तुत, चार दिवसीय उत्सव (27-30 अप्रैल) शहर की जैज़ विरासत पर जोर देगा। मोरक्को का टैंजियर शहर, यूरोप और अफ्रीका के लोगों के बीच सांस्कृतिक और कलात्मक संबंधों को उजागर करेगा।

जैज के बारे में: 

  • जैज एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है। जैज अमेरिका और दक्षिण अफ्रीकी देशों में काफी लोकप्रिय है। जैज संगीत विधा का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र सैक्सोफोन है।
  • जैज का संगीत रूप अफ्रीकी अमेरिकियों द्वारा विकसित किया गया था। यह यूरोपियन हार्मोनिक स्ट्रक्चर और अफ्रीकन रिदम्स दोनों से प्रभावित है। जैज की उत्पत्ति 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई थी।

FAQ

Answer: 30 अप्रैल

Answer: मोरक्को के ‘टैंजियर’ शहर को अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2024 के वैश्विक मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।

Answer: 2011

Answer: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.