वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत दुनिया की 30 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा। केंद्र सरकार और राज्यों के बीच साझेदारी "सभी नागरिकों के लिए समावेशी, सशक्त विकास" के माध्यम से 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने में महत्वपूर्ण होगी।
2028 तक भारतीय अर्थव्यस्था का आकार:
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, भारत वर्ष 2028 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। तब भारतीय अर्थव्यस्था का आकार पांच अरब डॉलर को पार कर जाएगा।
- वर्ष 2047 तक अगर सामान्य तरीके से भी विकास किया जाए तो भारतीय अर्थव्यस्था 30 अरब डॉलर से ज्यादा की होगी।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना एक "रूढ़िवादी" अनुमान है। यह देश के विकसित राष्ट्र बनने की राह पर गुजरात राज्य को विकास के प्रमुख चालक के रूप में देखती हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने तो वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 35 अरब डॉलर बन जाने का अनुमान लगाया।
वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार:
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार अभी 3.7 अरब डॉलर का है। और दुनिया के तमाम एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि अगले कुछ वर्षों तक भारत की आर्थिक विकास दर दुनिया के प्रमुख देशों में सबसे ज्यादा होगी।
- वित्त मंत्री ने इस आर्थिक प्रगति के लिए पीएम मोदी की सरकार की स्थिर नीतियों और आर्थिक सुधार के लिए उठाए गए कदमों को वजह बताया।
2023 में विभिन्न देशों के जीडीपी में भारत का स्थान:
रैंक
|
देश
|
जीडीपी (अमेरिकी डॉलर में)
|
वार्षिक विकास दर
|
1
|
संयुक्त राज्य अमेरिका
|
23.3 ट्रिलियन
|
1.58%
|
2
|
चीनी जनवादी गणराज्य
|
17.7 ट्रिलियन
|
6.3%
|
3
|
जापान
|
4.9 ट्रिलियन
|
1.3%
|
4
|
जर्मनी
|
4.3 ट्रिलियन
|
0.2%
|
5
|
भारत
|
3.75 ट्रिलियन
|
7.2%
|
मोदी सरकार के कार्यकाल में आया भारत में सर्वाधिक निवेश:
- वर्ष 2000 से वर्ष 2023 के बीच भारत में कुल 919 अरब डॉलर का निवेश आया है |
- इसमें से 65 फीसद यानी 595 अरब डॉलर का निवेश सिर्फ मोदी सरकार के कार्यकाल के पहले 8-9 वर्षों में आया है।
गुजरात का विकासदर राष्ट्रीय औसत से अधिक:
- गुजरात एक ऐसा राज्य है जो वास्तव में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
- गुजरात 2011 और 2021 के बीच 12 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ा है। जबकि राष्ट्रीय औसत 10.4 प्रतिशत है।