Home > Current Affairs > National > India Will Host UNESCO's World Heritage Committee For The First Time

भारत पहली बार UNESCO की विश्व धरोहर समिति की मेजबानी करेगा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India Will Host UNESCO's World Heritage Committee For The First Time Summit and Conference 3 min read

भारत को पहली बार यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की अध्यक्षता और मेजबानी के लिए चुना गया है। यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी वर्मा ने यह जानकारी दी है।

  • यूनेस्को विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र 21-31 जुलाई 2024 के बीच नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विश्व धरोहर समिति:

  • विश्व धरोहर समिति उन स्थलों का चयन करती है जिन्हें यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों के रूप में सूचीबद्ध किया जा सकता है।
  • विश्व धरोहर समिति में वर्तमान में 21 देश शामिल है।
  • अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया , ग्रीस, भारत, इटली, जमैका, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मैक्सिको, कतर, दक्षिण कोरिया, रवांडा, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, सेनेगल, तुर्की, यूक्रेन, वियतनाम, जाम्बिया 

यूनेस्को के बारे में:

  • यूनेस्को का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन है।
  • यूनेस्को का संविधान 4 नवंबर 1946 को लागू हुआ। 
  • यूनेस्को के पहले जनरल कॉन्फ्रेंस सेशन का आयोजन 20 नवंबर से 10 दिसंबर 1946 के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था, इसमें कुल 30 देशों ने भाग लिया था।
  • इसकी स्थापना 16 नवंबर 1945 को की गई थी। 
  • इसका मुख्यालय फ़्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। 
  • यूनेस्को के 21 राष्ट्रीय कार्यालय और 27 क्लस्टर कार्यालय हैं।
  • वर्तमान में इसमें लगभग 195 सदस्य देश एवं 8 सहयोगी सदस्य देश शामिल हैं।
  • वर्तमान महानिदेशक-  ऑड्रे अज़ोले
  • उद्देश्य : शिक्षा, वैज्ञानिक सहयोग, सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान के जरिये वैश्विक शांति और कल्याण को बढ़ावा देना है।

यूनेस्को के प्रमुख कार्य: 

  • विश्व धरोहर स्थलों की संरक्षा, शिक्षा, विज्ञान और जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक मानवाधिकारों की सुरक्षा, विज्ञान, संगणना, संचार एवं सांस्कृतिक पहलुओं का विकास आदि। 
  • यूनेस्को सदस्य देशों का सहयोग करता है और विभिन्न कार्यक्रमों, पहलों, अभियानों, संगठनों को समर्थन प्रदान करता है ताकि विश्व के लोगों की कल्याणमयी प्रगति हो सके।

यूनेस्को से संबंधित विशेष तथ्य:

  • भारत वर्ष 1946 में यूनेस्को का सदस्य देश बना। भारत में यूनेस्को के दो कार्यालय हैं।
  • भारत में यूनेस्को के द्वारा 42 विश्व धरोहर स्थल संरक्षित किये गए हैं।  
  • यूनेस्को में शामिल पहला विश्व धरोहर स्थल इक्वाडोर का Galapagos Island था।
  • यूनेस्को के प्रथम अध्यक्ष जूलियन हक्सले (ग्रेट ब्रिटेन से) थे।
  • प्रत्येक दो वर्ष के बाद यूनेस्को की सामान्य सभा होती है। 

FAQ

Ans. भारत

Ans. विशाल वी वर्मा

Ans. 21 देश

Ans. 16 नवंबर 1945
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.