Home > Current Affairs > International > India to defend its Men’s Hockey Junior Asia Cup title in Muscat

भारत मस्कट में पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप खिताब बचाने उतरेगा

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India to defend its Men’s Hockey Junior Asia Cup title in Muscat Sport 5 min read

दिग्गज पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश द्वारा प्रशिक्षित भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम मस्कट ,ओमान में होने वाले 11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप में अपना खिताब बरकरार रखने उतरेगी। भारत गत चैंपियन है, जिसने सलालाह, ओमान में खेले गए 2023 संस्करण के  फाइनल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता था।

11वां पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित और ओमान हॉकी एसोसिएशन की मेजबानी में मस्कट में 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में  21 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेने के पात्र हैं।

आमिर अली भारतीय टीम के कप्तान 

डिफेंडर आमिर अली 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रोहित उप-कप्तान होंगे।

आमिर अली उस भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे, जिसने चीन में खेली गई 8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जीती थी।

और पढ़ें- भारत ने रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती

आमिर अली के नेतृत्व वाली भारतीय हॉकी टीम ,अक्टूबर 2024 में मलेशिया में आयोजित अंडर-21 सुल्तान जोहोर कप में तीसरे स्थान पर आई थी और कांस्य पदक जीता था।

यह खिताब ग्रेट ब्रिटेन की टीम  ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था।

एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर 

1वां पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप भारत में आयोजित होने वाले 2025 एफआईएच विश्व पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए एक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।

11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप की शीर्ष छह टीमें स्वतः एफआईएच विश्व पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

11वें पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप में टीम और ग्रुप

पुरुष जूनियर एशिया कप के 11वें संस्करण में दस टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है।

ग्रुप ए: चीनी ताइपे (ताइवान), दक्षिण कोरिया, जापान, भारत और थाईलैंड।

ग्रुप बी: मलेशिया, पाकिस्तान, ओमान, बांग्लादेश और चीन

प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और सेमीफाइनल का विजेता फाइनल खेलेगा।

पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के बारे में

पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप 21 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए है। इसका आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है।

भारत 2004, 2015, 2008 और 2023 में चार खिताब जीतकर चैंपियनशिप में सबसे सफल टीम रही है।

पाकिस्तान ने 1987, 1992 और 1996 में तीन बार इसे जीता है।

संस्करण 

चैम्पियनशिप का वर्ष

अतिथि देश

विजेता 

उपविजेता

1

1988

कराची ,पाकिस्तान 

पाकिस्तान 

दक्षिण कोरिया

2

1992

क्वालालंपुर, मलेशिया

पाकिस्तान

मलेशिया

3

1996

सिंगापुर

पाकिस्तान

भारत

4

2000 

क्वालालंपुर, मलेशिया

दक्षिण कोरिया

भारत  

5

2004

कराची ,पाकिस्तान

भारत 

पाकिस्तान

6

2008

हैदराबाद, भारत  

भारत  

दक्षिण कोरिया

7

2012 

मलक्का, मलेशिया  

मलेशिया 

पाकिस्तान

8

2015

कुआंतन, मलेशिया

भारत 

पाकिस्तान

9

2021 

ढाका, बांग्लादेश

कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया

 

10

2023

सलालाह, ओमान

भारत

पाकिस्तान

11

2024

मस्कट, ओमान

-

-

FAQ

उत्तर: मस्कट, ओमान 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक।

उत्तर: आमिर अली

उत्तर: भारत ने 2004, 2015, 2008 और 2023 में चार बार।

उत्तर: ग्रेट ब्रिटेन। भारत तीसरे स्थान पर रहा।

उत्तर: दस

उत्तर: 21 वर्ष से कम
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.