भारत 2023 के लिए विश्व बैंक के वैश्विक प्रेषण चार्ट में शीर्ष पर
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Report
4 min read
विश्व बैंक की प्रवासन और विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 में प्रवासियों से प्राप्तियों के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष 2023 में प्रवासी भारतीयों ने लगभग 125 अरब डॉलर भारत भेजे हैं।
विश्व बैंक की प्रवासन रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
दक्षिण-एशियाई देशों से प्रवासियों द्वारा भारत भेजे जाने वाली राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विश्व बैंक की नवीनतम प्रवासन और विकास रिपोर्ट, प्रेषण प्रवाह के वैश्विक परिदृश्य को दर्शाती है। यह रिपोर्ट 2023 में निम्न और मध्यम आय वाले देशों (LMIC) में 3.8% की वृद्धि के साथ 669 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का संकेत देती है।
2023 में एलएमआईसी में प्रेषण प्रवाह में निरंतर वृद्धि हो रही है। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में इस वृद्धि की गति धीमी रही है।
उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) वाले देशों में लचीले श्रम बाजारों ने प्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण गंतव्य की भूमिका निभाई है।
रिपोर्ट में वैश्विक मुद्रास्फीति और कम विकास संभावनाओं के कारण 2024 में प्रवासियों के वास्तविक आय में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है।
समग्र रूप से दक्षिण एशिया में 2023 में प्रेषण में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे वर्ष प्रेषण प्रवाह में गिरावट देखी गई।
यूरोप और मध्य एशिया में भी प्रेषण प्रवाह में 1.4 प्रतिशत की कमी आई है।
रिपोर्ट में कई उच्च आय वाले देशों में आर्थिक गतिविधियों में धीमी गति की संभावना व्यक्त की गई है। यहाँ 2024 में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
अस्थिर तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दर को देखते हुए सावधानी की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
विश्व बैंक के प्रेषण मूल्य विश्वव्यापी डेटाबेस से पता चलता है कि प्रेषण लागत में लगातार वृद्धि हुई है। 2023 की दूसरी तिमाही तक 200 अमेरिकी डॉलर भेजने की औसत लागत 6.2 प्रतिशत आती है। प्रेषण भेजने की औसत लागत 12.1% के साथ बैंक सबसे महंगे चैनल बने हुए हैं।
वैश्विक प्रेषण परिदृश्य में भारत की प्रमुखता देश की अर्थव्यवस्था के समर्थन में भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।
रिपोर्ट, प्रेषण प्रवाह को बनाए रखने के लिए समावेशी श्रम बाजारों और सामाजिक सुरक्षा नीतियों की आवश्यकता पर जोर देती है। जो भारत जैसे विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में काम करते हैं।
प्रवासियों से प्राप्त धन के मामले में शीर्ष पाँच देश:
भारत 125 अरब डॉलर,
मैक्सिको 67 अरब डॉलर,
चीन 50 अरब डॉलर,
फिलीपीन्स 40 अरब डॉलर और
मिस्र 24 अरब डॉलर।
अमेरिका में श्रम बाजार में सख्ती और यूरोप में रोजगार वृद्धि के कारण प्रवासियों द्वारा भारत में अनुमान से भी अधिक धन भेजा गया।
प्रेषण के बारे में:
प्रेषण एक प्रकार से धन हस्तांतरण है जिसे प्रवासी अपने परिवारों और गृह देशों में अपने करीबी को भेजते हैं। यह विकासशील देशों के लिए आय और विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण स्रोत होता है।
FAQ
Answer:- भारत
Answer:- 125 अरब डॉलर
Answer:- दक्षिण एशिया में 2023 में प्रेषण में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किया है।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.