अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 16 जुलाई 2024 को जारी अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य’( वर्ल्ड इकोनाॅमिक आउटलुक) संस्कारण में 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत की सकल घरेलू वृद्धि (जीडीपी) के अनुमानित वृद्धि दर को 20 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल की रिपोर्ट में उसने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.8 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया था।
उसने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।
2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की गई थी जिसके कारण भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का गौरव हासिल हुआ था।
भारतीय रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद 7.2 प्रतिशत से बढ़ेगा।
आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस के अनुसार, भारत और चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकास के मुख्य इंजन हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के संबंध में विभिन्न वैश्विक और भारतीय वित्तीय एजेंसियों के पूर्वानुमान निम्नलिखित हैं (17 जुलाई 2024 तक)
एजेंसी/संगठन |
2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का पूर्वानुमान |
भारतीय रिजर्व बैंक |
7.2% |
- |
विश्व बैंक |
6.6% |
6.7% |
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष |
7.0 % |
6.5% |
एशियाई विकास बैंक |
7% |
7.2% |
मूडीज़ |
6.8% |
6.5 % |
मॉर्गन स्टेनली |
6.8% |
6.5% |
एस एंड पी ग्लोबल |
6.8% |
7% |
संयुक्त राष्ट्र |
6.6 %(जनवरी -दिसम्बर 2025 ) |
- |
ओ ई सी डी |
6.6 % |
6.5% |
फिच रेटिंग |
7.2% |
- |
क्रिसिल |
6.8% |
- |
सिटी बैंक |
6.8% |
|
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक |
7.0% |
|
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) |
7.1% |
|
आईसीआरए |
6.5 % |
|
एसबीआई |
8.0 % |
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बारे में
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एक बहुपक्षीय संस्था है जिसकी स्थापना 1944 में की गई थी।
आईएमएफ आर्थिक संकट से जूझ रहे सदस्य देशों को ऋण प्रदान करता है।
सदस्य ;189
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी,संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
आईएमएफ़ /IMF: इंटरनेशनल मोनेटरी फ़ंड (International Monetary Fund)
डबल्यूईओ/WEO: वर्ल्ड इकोनाॅमिक आउटलुक(World Economic Outlook)