विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन को आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चार राजदूतों में से एक नियुक्त किया है। 9वीं आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की सह-मेजबानी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा की जा रही है।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के चार आईसीसी राजदूत- भारत के शिखर धवन, पाकिस्तान के सरफराज अहमद, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउथी हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें संस्करण की संयुक्त मेजबानी पाकिस्तान और यूएई द्वारा की जा रही है।
शुरुआत में पाकिस्तान को अकेले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी थी लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार करने के कारण भारतीय मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया और संयुक्त अरब अमीरात को इस प्रतियोगिता का सह-मेजबान बनाया गया।
2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है
भारत अपने सभी ग्रुप मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। प्रतियोगिता का एक सेमीफाइनल दुबई में होगा और अगर भारत क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मैच दुबई में खेलेगा।
यदि भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो फाइनल दुबई में खेला जाएगा, अन्यथा यह पाकिस्तान के लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
पाकिस्तान में स्थान
टीमें और प्रारूप
इन आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है:
ग्रुप ए: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, बांग्लादेश
ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया।
दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
चैंपियंस ट्रॉफी वनडे के 50 ओवर के प्रारूप में खेली जा रही है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आईसीसी के द्वारा 1998 में विल्स इंटरनेशनल कप के रूप में की गई थी। दूसरे संस्करण में, 2000 में इसका नाम बदलकर आईसी नॉक-आउट ट्रॉफी कर दिया गया।
2002 में आयोजित तीसरे संस्करण में नाम बदलकर चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया।
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत का श्रेय भारत के जगमोहन डालमिया को दिया जाता है। ट्रॉफी का मुख्य उद्देश्य दुनिया के गैर-टेस्ट खेलने वाले देशों में खेल को लोकप्रिय बनाने और विकसित करने के लिए धन जुटाना था।
हालाँकि, बाद में टी-20 प्रारूप की लोकप्रियता के साथ, चैंपियंस ट्रॉफी का अस्तित्व ही संदेह में है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत ने दो-दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।
अब तक आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के विजेताओं, आयोजन स्थल और उपविजेताओं की सूची दी गई है।
संस्करण |
आयोजन वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता देश |
उपविजेता देश |
भागीदार देश |
1 |
1998 |
बांग्लादेश |
दक्षिण अफ्रीका |
वेस्ट इंडीज |
टेस्ट खेलने वाले सभी 9 देश |
2 |
2000 |
केन्या |
न्यूजीलैंड |
भारत |
11 |
3 |
2002 |
श्रीलंका |
बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच साझा। |
- |
12 |
4 |
2004 |
इंगलैंड |
वेस्ट इंडीज |
इंगलैंड |
12 |
5 |
2006 |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
वेस्ट इंडीज |
10 |
6 |
2009 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूजीलैंड |
8 |
7 |
2013 |
इंग्लैंड और वेल्स |
भारत |
इंगलैंड |
8 |
8 |
2017 |
इंग्लैंड और वेल्स |
पाकिस्तान |
भारत |
8 |
9 |
2025 |
पाकिस्तान और यूएई द्वारा संयुक्त रूप से |
- |
- |
8 |
यह भी पढ़ें: बुमराह ने जीता 2024 आईसीसी अवॉर्ड