सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
सैन्य अभ्यास
भारतीय वायुसेना 2025 इनीयोकॉस बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लेने के लिए ग्रीस पहुंची
Add as a preferred source on Google
Updated: 31 Mar 2025
3 Min Read

भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी ग्रीस/यूनान के उत्तर-पश्चिमी पेलोपोनिज़ में स्थित हेलेनिक वायु सेना के एंड्राविडा हवाई अड्डे पर पहुँच चुकी है। ग्रीस का आधिकारिक नाम हेलेनिक रिपब्लिक है और इसकी वायुसेना को हेलेनिक वायु सेना कहा जाता है।
भारतीय वायुसेना वार्षिक बहुराष्ट्रीय इनीयोकॉस-25 अभ्यास में भाग लेगी, जिसका आयोजन हेलेनिक वायु सेना द्वारा 31 मार्च से 11 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है।
यह दूसरी बार है जब भारतीय वायु सेना इस अभ्यास में भाग ले रही है, इससे पहले भारतीय वायु सेना इनीयोकॉस अभ्यास के 2023 संस्करण में पहली बार भाग लिया था।
भारतीय वायु सेना ने अपने अग्रणी लड़ाकू विमान, सुखोई-30 एमकेआई के साथ-साथ आईएल-78 और सी-17 विमान जैसे परिवहन विमान भी भी भेजे हैं।
इनीयोकॉस अभ्यास की शुरुआत हेलेनिक वायु सेना ने 1980 के दशक में की थी। 2015 में इसे वार्षिक, बहुराष्ट्रीय, केवल आमंत्रण-आधारित वायु सेना अभ्यास में बदल दिया।
भारतीय वायु सेना ने इनीयोकॉस अभ्यास के 2023 संस्करण में पहली बार भाग लिया था।
अभ्यास के 2025 संस्करण में 15 देशों की वायु सेनाएँ भाग ले रही हैं।
अभ्यास का उद्देश्य
इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध के माहौल में यथार्थवादी प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इसमें भाग लेने वाली वायु सेनाएँ कई आधुनिक खतरों का सामना करने में अपने कौशल को निखारेंगी, जिनसे आधुनिक युद्ध के मैदान पर हावी होने और आधुनिक लड़ाकू विमानों की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक सहनशक्ति जैसे क्षमताओं का भी परीक्षण की जाएगी।
यह अभ्यास ,आक्रामक जवाबी हवाई/एयरफील्ड हमले, सतह रोधी युद्ध, लड़ाकू खोज और बचाव, गतिशील लक्ष्यीकरण/स्ट्राइक समन्वय और टोही/निकट हवाई समर्थन (सीएएस)/समय संवेदनशील लक्ष्यों और उच्च मूल्य हवाई संपत्ति की सुरक्षा/हमला परिदृश्यों पर केंद्रित होगा।
भारत और ग्रीस के बीच परंपरागत रूप से अच्छे कूटनीतिक संबंध रहे हैं और दोनों देशों के सम्बन्धों का इतिहास बहुत पुराना है। मौर्य काल के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध होने का सबूत मिलते हैं।
भारत की स्वतंत्रता के बाद 1950 में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए।
दोनों देशों के बीच मई 1950 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रीस यात्रा के दौरान, भारत-ग्रीस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया।
दोनों देशों ने अपने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
हेलेनिक वायु सेना ने 2024 में भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय अभ्यास "तरंग शक्ति" में भाग लिया।
ग्रीस का आधिकारिक नाम हेलेनिक रिपब्लिक है।
यह एक यूरोपीय देश है जो यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है।
यह देश ओलंपिक खेलों का जन्मस्थान है। पहला आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 1896 में ग्रीस के एथेंस में आयोजित किया गया था।
राजधानी: एथेंस
मुद्रा: यूरो
प्रधानमंत्री: किरियाकोस मित्सोटाकिस
यह भी पढ़ें
भारतीय वायुसेना ने अपना अब तक का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति आयोजित किया
नवीनतम करेंट अफेयर्स
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka