भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में आयोजित 9वें आईसीसी टी 20 विश्व कप के उद्घाटन मैच में आयरलैंड टीम के खिलाफ भारत की जीत के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े।
रोहित शर्मा, जिन्हें उनकी छक्के मारने की क्षमता के कारण "हिटमैन" भी कहा जाता है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए।
भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 जून 2024 को खेला गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रित बुमरा ने दो-दो विकेट लिए।
96 रन के मामूली स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के 52 रन की मदद से 12.2 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को चोट लगने के कारण बल्लेबाज़ी को मैच के बीच में ही छोड़ना पड़ा।
6 रन देकर 2 विकेट लेने वाली शानदार गेंदबाज़ी के लिए जसप्रित बुमराह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह सौ छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर भी बने। इसके अलावा रोहित शर्मा ने और कई रिकॉर्ड्स भी बनाए।
हिटमैन रोहित शर्मा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची निन्म्लिखित है।
रैंक |
खिलाड़ी और उनका देश |
मैच |
छक्के |
टेस्ट मैच में छक्के |
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में छक्के |
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छक्का |
1 |
रोहित शर्मा (भारत) |
473 |
600 |
84 |
323 |
193 |
2 |
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) |
483 |
553 |
98 |
331 |
124 |
3 |
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान ) |
524 |
476 |
52 |
351 |
73 |
4 |
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) |
432 |
398 |
107 |
200 |
91 |
5 |
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) |
367 |
383 |
23 |
187 |
173 |
रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे सफल भारतीय कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 प्रारूप में, 55 मैचों में 42 (सुपर ओवर समेत) जीते हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी के 72 मैचों में 41 जीत का था ।
किसी कप्तान द्वारा टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक जीत की सूची इस प्रकार है।
रैंक |
खिलाड़ी और देश |
जीत |
मैच |
1 |
बाबर आज़म (पाकिस्तान) |
46 |
81 |
2 |
ब्रायन मसाबा (युगांडा) |
44 |
57 |
2 |
इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) |
44 |
71 |
4 |
असगर अफगान (अफगानिस्तान) |
42 |
52 |
5 |
रोहित शर्मा (भारत) |
42 |
55 |
रोहित शर्मा आईसीसी के सफ़ेद बॉल टूर्नामेंट (टी20 और वनडे इंटरनेशनल में ) में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम 127 छक्कों का रिकॉर्ड है। रोहित ने 100 छक्के (वनडे वर्ल्ड कप में 54, टी20 वर्ल्ड कप में 38 और चैंपियंस ट्रॉफी में 8) लगाए हैं।
रोहित शर्मा विराट कोहली (4038 रन) और बाबर आजम (4023) के बाद टी20 इंटरनेशनल में 4000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
रोहित शर्मा विराट कोहली (1142) और महेला जयवर्धने (1016) के बाद टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 40 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 1015 रन बनाए हैं।