देश के प्रथम ‘दीव बीच गेम्स 2024' का शुभारंभ 4 जनवरी 2024 को दीव के घोघला समुद्र तट पर हुआ। दीव, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का एक भाग है।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मलाला ऑडिटोरियम दीव में माय भारत कार्यक्रम में शामिल हुए। बाद में अनुराग ठाकुर केन्द्र शासित प्रदेश दीव, दमन और नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ विचार-विमर्श किया।
बीच गेम्स 2024 का आयोजन:
- ‘बीच गेम्स 2024' का आयोजन 4 से 11 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इस बीच गेम्स में कुल आठ खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
- बीच गेम्स 2024 का समापन समारोह आईएनएस खुखरी स्मारक में आयोजित किया जायेगा।
- दीव में इस वर्ष के संस्करण में उन खेल विषयों का प्रदर्शन किया जाएगा जो हमारे देश में कम प्रचलित हैं। जैसे कि बीच वॉलीबॉल, बीच बॉक्सिंग, बीच सॉकर, बीच कबड्डी, रस्साकशी, समुद्र तैराकी, मलखंब इत्यादि।
- इस आयोजन में देश के 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
- सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी, आठ खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का सन्देश:
- इस समारोह में एक आईएएस अधिकारी अमित सिंगला ने पीएम का संदेश पढ़ा। मोदी ने अपने पत्र में कहा, किसी भी देश की प्रगति अक्सर खेलों में उसके प्रदर्शन से झलकती है। इसलिए, भारत में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित होते देखना खुशी की बात है।
- बीच गेम्स 2024, भविष्य में हमारे देश में समुद्र तट खेलों को बढ़ावा देने और पोषित करने का काम करेगा।
स्थानीय खेलों को बढ़ावा:
- केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार देश में विश्व बीच खेलों के आयोजन की योजना पर काम कर रहा है। इस तरह के आयोजनों से देश में विभिन्न स्थानीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
- समुद्र तट खेलों के कारण आने वाले वर्षों में दीव में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। अगले 10 वर्षों में इस आयोजन के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पाँच गुना बढ़ जाएगी।
स्थानीय प्रतिभाओं को तरासने में मदद:
- इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं की कला और कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने देश भर में 1,000 'खेलो इंडिया सेंटर' बनाने का निर्णय लिया है। ये सभी इस वर्ष मार्च से पहले तैयार हो जाएंगे।
- देश भर में युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और नए खेल प्रतिभा की पहचान करने हेतु सरकार बड़े स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम भारत में पहली बार खेलो इण्डिया पैरा गेम्स का आयोजन किया गया।