11 फरवरी 2025 को जारी 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 180 देशों/क्षेत्रों में 96वें स्थान पर है। पिछले साल, 2023 में भारत 93वें स्थान पर था। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक कथित सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार स्तर के आधार पर 180 देशों/क्षेत्रों को रैंक करता है।
डेनमार्क लगातार सातवीं बार सूचकांक में शीर्ष पर रहा और उसे सबसे कम भ्रष्ट देश माना गया।
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक के बारे में
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक बर्लिन, जर्मनी स्थित गैर-सरकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया जाता है।
- पहली सूचकांक 1995 में जारी की गई थी और तब से हर साल ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा यह सूचकांक जारी की जाती है।
- यह किसी देश में भ्रष्टाचार के वास्तविक स्तर को नहीं दर्शाता है, बल्कि यह किसी देश के सार्वजनिक क्षेत्र के भीतर भ्रष्टाचार की धारणा का प्रतिनिधित्व करता है।
- यह किसी देश के सार्वजनिक क्षेत्र (सरकार) में भ्रष्टाचार के बारे में विशेषज्ञों और व्यापारिक लोगों की धारणा को ध्यान में रखता है।
- सूचकांक शून्य से 100 के पैमाने का उपयोग करता है। शून्य अत्यधिक भ्रष्ट को दर्शाता है जबकि 100 अंक सबसे कम भ्रष्ट को दर्शाता है। आज तक किसी भी देश को 100 अंक नहीं मिला है।
2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक का फोकस
इस वर्ष की रिपोर्ट इस बात पर केंद्रित है कि कैसे "भ्रष्टाचार जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में बाधा डालता है"।
- रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार ,कई देशों में महत्वाकांक्षी नीतियों को अपनाने में बाधा डालकर प्रभावी जलवायु कार्रवाई में बाधा डाल रहा है।
- अधिकांश देश, जो जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं, सूचकांक में उनका स्कोर 50 से नीचे है।
- जलवायु संकट के सबसे बुरे प्रभाव झेल रहे दक्षिण सूडान (8 का अंक), सोमालिया (9), और वेनेजुएला (10) जैसे देशों का सूचकांक में सबसे कम अंक है।
- अज़रबैजान, जिसने अपनी राजधानी बाकू में 29वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2024 का मेजबान था, ने सूचकांक में केवल 22 अंक प्राप्त किए।
2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक की मुख्य विशेषताएं
- विश्व के लगभग 85% लोग (6.8 अरब) 50 से कम अंकों वाले देशों में रहते हैं।
- लगातार सातवें साल डेनमार्क, 90 अंक के साथ सूचकांक में शीर्ष पर है ।
- दक्षिण सूडान 8 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर था और सबसे भ्रष्ट देश था।
- सोमालिया 9 के अंक के साथ 179वें स्थान पर और वेनेज़ुएला 10 के अंक के साथ 178वें स्थान पर था।
- पिछले 5 वर्षों में, 7 देशों-कोटे डी आइवर (अंक 45), डोमिनिकन गणराज्य (अंक 36), कोसोवो (अंक 44), कुवैत (अंक 46), मालदीव (अंक 38), मोल्दोवा (अंक 43), और जाम्बिया अंक 39) - ने सूचकांक में अपने अंकों में उल्लेखनीय सुधार किया है।
2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक पर दुनिया के शीर्ष दस देश
शीर्ष दस सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची उनके स्कोर के साथ इस प्रकार है।
1-डेनमार्क, अंक 90
2-फ़िनलैंड, अंक 88
3-सिंगापुर, अंक 84
4-न्यूजीलैंड, अंक 83
5-81 अंकों के साथ लक्ज़मबर्ग, न्यूज़ीलैंड और स्विटज़रलैंड
8-स्वीडन, अंक 80
9-नीदरलैंड, अंक 78
10-ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड, 77 अंक।