Home > Current Affairs > National > CJI inaugurates Ayush Holistic Wellness Center in SC premises

सीजेआई ने सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का किया उद्घाटन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
CJI inaugurates Ayush Holistic Wellness Center in SC premises Agreements and MoU 5 min read

भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने 22 फरवरी 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में 'आयुष समग्र कल्याण केंद्र' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष, मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित थे।

सर्वोच्च न्यायालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के मध्य समझौता:  

  • इस अवसर पर, सर्वोच्च न्यायालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से आयुष समग्र कल्याण केंद्र की स्थापना, संचालन और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की जा सकेगी।

एससी परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र: 

  • सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र एक अत्याधुनिक सुविधा है। 
  • यह  शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण के लिए समग्र देखभाल उपलब्ध कराती है। 
  • यह सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। 
  • यह सुविधा आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सक्रिय भागीदारी से स्थापित की गई है।
  • सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में आयुष कल्याण केंद्र, आयुष मंत्रालय के तहत एआईआईए के सहयोग से भारत के सर्वोच्च न्यायालय की एक पहल है। 
  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने एलएबीएसएनए, सफदरजंग, आईआईटी आदि जैसे कई स्थानों पर अपने केंद्रों का विस्तार किया है। 
  • इसी क्रम में न्यायपालिका, न्यायाधीशों और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक समग्र और एकीकृत कल्याण केंद्र खोला जा रहा है।

आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (आयुष डब्ल्यूएचसी) के बारे में: 

  • केंद्रीय सरकार ने आयुष्मान भारत के अंग आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र को राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) में शामिल किया है।
  • आरंभ में केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पाँच वर्षों (वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24) में देश भर में 12,500 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का संचालन किया जाएगा।
  • इस योजना में कुल 3399.35 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जिसमें से 2209.58 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा और 1189.77 करोड़ रुपए राज्य सरकारों द्वारा दिये जाएंगे।
  • आयुष मंत्रालय ने इसके तहत संबंधित मंत्रालयों के सहयोग से देश में 12,500 आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों का संचालन किया है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने दो मॉडल प्रस्तावित किये हैं:
    • वर्तमान आयुष औषधालयों (लगभग 10,000) का उन्नयन करना।
    • वर्तमान उप स्वास्थ्य केंद्रों (लगभग 2,500) का उन्नयन करना।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के बारे में: 

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली स्थित भारत का सार्वजनिक आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्थापना 7 फरवरी 2016 को की गई थी।
  • एआईआईए का लक्ष्य एक संरचित तरीके से आयुर्वेद विज्ञान में  सम्पर्क हेतु मूल साधनों के साथ छात्रों को सशक्त बनाना है। यह उन्हें आयुर्वेद साहित्य की विषय वस्तु की जानकारी में समर्थ बनाएगा। समाज की सेवा करने के लिए उनके क्लिनिकल अभ्यास में इसे अपनाने में उनको समर्थ बनाएगा।

एआईआईए का उद्देश्य:

  • आयुर्वेद की मूलभूत संकल्पनाओं की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा देना।
  • एक भाषा लैब विकसित करना जहां संस्कृत और अन्य विभिन्न क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं के मूलभूत तत्व की इसके वैज्ञानिक अन्वेषण के प्रयोजनार्थ खोज की जा सकती है।
  • उन मूल पाण्डुलिपि पर अध्ययन और अनुसंधान के लिए पाण्डुलिपि यूनिट विकसित करना जोकि अभी अन्वेषण किए बिना पड़ी है।

FAQ

उत्तर : भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़।

उत्तर : एआईआईए की स्थापना 7 फरवरी 2016 को की गई थी।

उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के मध्य ।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.