भारत सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 18 अप्रैल 2025 को एक बैठक में नए नियुक्त सचिवों की सूची को मंजूरी दी।
प्रमुख नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है।
राजस्व सचिव
- 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव हैं।
सचिव,व्यय विभाग
- वुमलुनमंग वुलनाम को केंद्रीय वित्त मंत्री के व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव,आर्थिक मामलों का विभाग
- अनुराधा ठाकुर वर्तमान वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह लेंगी। अजय सेठ 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।
सचिव, लोक उद्यम विभाग
- के. मोसेस चालई, जो वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय के सचिव हैं, को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अंतर्गत लोक उद्यम विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
- वंदना गुरनानी को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव,नागरिक उड्डयन
- असम-मेघालय कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर कुमार सिन्हा को नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव,संस्कृति मंत्रालय
- मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव, केंद्रीय खेल मंत्रालय
- मध्य प्रदेश कैडर के एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव को खेल सचिव नियुक्त किया गया है। हरि रंजन राव 30 जून, 2025 को वर्तमान खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
सचिव, वाणिज्य विभाग
- राजेश अग्रवाल को वाणिज्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 सितंबर, 2025 को वर्तमान सचिव सुनील बर्थवाल की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभालेंगे।
सचिव, केंद्रीय खेल मंत्रालय
- मध्य प्रदेश कैडर के एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव को खेल सचिव नियुक्त किया गया है। हरि रंजन राव 30 जून, 2025 को वर्तमान खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
सचिव,कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
- रजीत पुन्हानी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वे अतुल कुमार तिवारी के 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभालेंगे।
सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव,युवा मामले विभाग
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन की वर्तमान महानिदेशक पल्लवी जैन गोविल को युवा मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय
- निकुंजा बिहारी धल को संसदीय कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 जून 2025 को वर्तमान सचिव उमंग नरूला के सेवानिवृत्त होने के बाद अपना पदभार संभालेंगे।