Home > Current Affairs > International > Arindam Bagchi will be India's permanent representative in UN

यूएन में अरिंदम बागची होंगे भारत के स्थायी प्रतिनिधि

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Arindam Bagchi will be India's permanent representative in UN Appointment 4 min read

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में 16 अक्टूबर 2023 को भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 

  • अरिंदम बागची भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं। बागची ने मार्च 2021 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में पदभार संभाला था।

अरिंदम बागची को इंद्र मणि पांडे के स्थान पर नियुक्त किया गया: 

  • बागची जिनेवा में इंद्र मणि पांडे का स्थान लेंगे। वर्तमान में अरिंदम बागची विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 
  • बागची को संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत (स्थायी प्रतिनिधि) के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कौन? 

  • इस सन्दर्भ में ऐसा समझा जा रहा है कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पद के लिए संयुक्त सचिव (जी20) नागराज नायडू काकनूर और मारीशस में भारत की उच्चायुक्त के नंदिनी सिंगला सहित करीब चार वरिष्ठ राजनयिकों के नाम पर विचार किया जा रहा है।

अरिंदम बागची का करियर: 

  • अरिंदम बागची ने पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद, भारत की कोविड-19, भारत की जी20 अध्यक्षता सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाक्रम को अच्छे से संभाला।
  • कुछ समय पहले अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें राजदूत पद पर नियुक्ति मिलनी थी, लेकिन उन्हें जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था।
  • बागची ने पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में आर्थिक और विकास के मुद्दों की देखभाल की, और प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया है। 
  • बागची ने क्रोएशिया में राजदूत और श्रीलंका में उप उच्चायुक्त के रूप में भी काम किए हैं।

संयुक्त राष्ट्र: 

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: जिनेवा 
  • सदस्य राष्ट्रों की संख्या: 193
  • महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस (1 जनवरी, 2022 से 31 दिसंबर, 2026 तक के लिए दूसरे कार्यकाल हेतु नौवें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में नियुक्त किया।)
  • संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, मानवाधिकारों की रक्षा करना, मानवीय सहायता पहुँचाना, सतत् विकास को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय कानून का भली-भाँति कार्यान्वयन करना शामिल है।
  • संयुक्त राष्ट्र का मिशन एवं कार्य इसके चार्टर में निहित उद्देश्यों और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होता है तथा संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों व विशेष एजेंसियों द्वारा इन्हें कार्यान्वित किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंग हैं:- 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय।
  • इन सभी छह अंगों की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के समय की गई थी।

FAQ

अरिंदम बागची

इंद्र मणि पांडे

जिनेवा

नौवें संयुक्त राष्ट्र महासचिव
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.