अहमदाबाद की छः वर्षीय तक्षवी वघानी ने 25 मीटर तक सबसे कम लिंबो स्केटिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसकी पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्लूआर) ने 18 अप्रैल 2024 को की।
- जीडब्लूआर के रिकॉर्ड-कीपर ने गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली छः वर्षीय तक्षवी वघानी का एक वीडियो भी साझा किया है।
- इस वीडियो में तक्षवी वघानी इस चुनौती को आसानी से पूरा करते दिखाई दे रही है। उन्होंने ही पिछले साल 10 मार्च को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
- तक्षवी वघानी द्वारा 16 सेमी (6.29 इंच), क्लिप को कैप्शन दिया गया था। नए रिकॉर्ड धारक का वीडियो 18 अप्रैल 2024 को समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा भी साझा किया गया था।
तक्षवी ने तोड़ा लिम्बो स्केटिंग रिकॉर्ड:
- तक्षवी से पूर्व 25 मीटर से अधिक के सबसे निचले लिम्बो स्केटिंग का रिकॉर्ड मनस्वी विशाल के नाम था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार 25 मीटर से अधिक की सबसे कम लिम्बो स्केटिंग का पिछला रिकॉर्ड भी एक भारतीय के नाम था। पुणे के मनस्वी विशाल ने पहले यह गौरव हासिल किया था। मनस्वी ने जमीन से 16.5 सेंटीमीटर की ऊंचाई के साथ 25 मीटर की दूरी तय करके यह उपलब्धि हासिल की थी। परन्तु तक्षवी ने 16 सेंटीमीटर की ऊंचाई के साथ यह दूरी तय करके मनस्वी विशाल के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा के नाम भी एक अनोखा रिकॉर्ड:
- सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा नाम की एक 18 वर्षीय भारतीय स्केटर ने जुलाई 2023 में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने 50 मीटर की दूरी 6.94 सेकंड में पूरी की और इसी के साथ उसने सबसे कम समय में इस दूरी का लिंबो स्केट करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस प्रदर्शन में उन्होंने 7.38 सेकेंड के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
लिंबो स्केटिंग के बारे में:
लिंबो स्केटिंग एक स्पोर्ट्स है। इसमें व्यक्ति पैरों में रोलर स्केट्स पहनकर लंबी-लंबी छड़ों या रॉड (बार्स) के नीचे से होकर गुजरता है। इस स्पोर्ट्स में उसे दोनों पैरों को फैलाकर बार्स और जमीन से बिना टकराए काफी कम समय में एक लंबी दूरी तय करनी होती है। लिंबो स्केटिंग को रोलर लिंबो भी कहा जाता है।