Home > Current Affairs > International > Universal Health Coverage Day 2023: Date, Theme And History

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2023: तिथि, विषय और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Universal Health Coverage Day 2023: Date, Theme And History Important Day 3 min read

प्रति वर्ष 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (यूएचसी) मनाया जाता है। इस अवसर पर एक ऐसी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया जाता है जो सभी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करे। वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का छठा वर्षगांठ मनाया जा रहा है। 

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2023 का विषय: 

  • वर्ष 2023 के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का विषय - “सभी के लिए स्वास्थ्य: कार्रवाई का समय”। 
  • यह विषय मूलतः स्वास्थ्य प्रणालियों के लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित करने वाली विशिष्ट कार्रवाइयों का आह्वान करता है।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2023 का इतिहास: 

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 12 दिसंबर 2012 को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) की दिशा में चल रही प्रगति में तेजी लाने के लिए एक प्रस्ताव का समर्थन किया गया। इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया था कि हर किसी को, हर जगह गुणवत्तापूर्ण, किफायती स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच सुनिश्चित होनी चाहिए। 
  • 12 दिसंबर 2017 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प द्वारा 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (यूएचसी दिवस) के रूप में मनाने का निर्णय किया।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य: 

  • अंतर्राष्ट्रीय यूएचसी दिवस का उद्देश्य हितधारक भागीदारों के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों और यूएचसी की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • वर्ष 2030 तक समूचे विश्व को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के करीब ले जाने में मदद करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
  • यूएचसी का मतलब है कि हर किसी को, हर जगह, वित्तीय कठिनाई के जोखिम के बिना आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच होनी चाहिए। 

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का महत्व: 

  • यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के तहत, सभी लोगों को वित्तीय समस्याओं के बिना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी श्रृंखला तक पहुंचने में सक्षम बनाया जाता है। 
  • इसमें रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और उपशामक देखभाल से लेकर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ शामिल हैं। 
  • यह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी लक्ष्य 3.8) में अंतर्निहित है। इसमें स्वास्थ्य संवर्धन, रोकथाम और उपचार सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी श्रृंखला शामिल है।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के तीन आयाम: 

  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के निम्नलिखित तीन प्रमुख आयाम हैं:
    • जनसंख्या कवरेज (स्वास्थ्य सेवाओं के सभी पात्र हितधारकों को कवर किया जाए), 
    • सेवा कवरेज (अधिकतम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं), और 
    • वित्तीय सुरक्षा (यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य सेवाओं के कारण वित्तीय कठिनाई न हो)।
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, समानता और भेदभाव-रहित स्वास्थ्य के अधिकार के सिद्धांतों पर आधारित है। 
  • यूएचसी के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाता है कि समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक सभी आधारभूत स्वस्थ्य सुविधाएँ पहुचाया जाए।

FAQ

Answer:- 12 दिसंबर

Answer:- “सभी के लिए स्वास्थ्य: कार्रवाई का समय”।

Answer:- 2017

Answer:- वर्ष 2023 में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का छठा वर्षगांठ मनाया जा रहा है।

Answer:- सतत विकास लक्ष्य के 3.8
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.