सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 21 Mar 2025
3 Min Read

चीन के शि यू क्यू और दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप 2025 में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आयोजित किया गया था।
पुरुष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, जो 2022 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 में सेमीफाइनल में पहुंचे थे, इस साल क्वार्टर फाइनल में मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन के विश्व नंबर 6 खिलाड़ी शी फेंग ली से हार गए।
चीन की विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी शि यू क्यू ने चीनी ताइपे (ताइवान) के ली चिया-हाओ को फाइनल में 21-17, 21-19 से हराकर अपना दूसरा ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एकल खिताब जीता।
शि यू क्यू ने इससे पहले 2018 में अपना पहला एकल खिताब जीता था।
महिला वर्ग में, दक्षिण कोरिया की विश्व की नंबर 1 एन से-यंग ने चीनी खिलाड़ी वांग झीई को फाइनल में 13-21, 21-18, 21-18 से हराकर अपना दूसरा ऑल-इंग्लैंड एकल खिताब जीता।
एन से-यंग ने इससे पहले 2023 में अपना पहला ऑल इंग्लैंड ओपन एकल खिताब जीता था ।
चिहारू शिदा और नामी मात्सुयामा की जापानी जोड़ी ने फ़ाइनल में युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो की हुमवतन जापानी जोड़ी को 21-16 14-21 21-17 से हराकर अपना दूसरा ऑल-इंग्लैंड ओपन महिला डबल्स खिताब जीता।
चिहारू शिदा और नामी मात्सुयामा ने इससे पहले 2022 में अपना पहला ऑल-इंग्लैंड युगल खिताब जीता था।
2025 ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल, युगल और मिश्रित युगल खिताब के विजेता निम्नलिखित हैं।
|
क्रम संख्या |
श्रेणी |
विजेता (राष्ट्रीयता) |
उपविजेता (राष्ट्रीयता) |
|
1 |
एकल (पुरुष) |
शि यू क्यू (चीन) |
ली चिया-हाओ(चीनी ताइपे या ताइवान) |
|
2 |
एकल (माहिला) |
एन से-यंग (दक्षिण कोरिया) |
वांग झियी (चीन) |
|
3 |
युगल (माहिला) |
चिहारू शिदा और नामी मात्सुयामा (जापान) |
युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो (जापान) |
|
4 |
युगल (पुरुष) |
किम वोन हो और सेओ सेउंग जे (दक्षिण कोरिया) |
लियो रोली कार्नान्डो और बगास मौलाना। (इंडोनेशिया) |
|
5 |
मिश्रित युगल |
गुओ शिन वा और चेन फैंग हुई ( चीन) |
फेंग ज़ान ये और वेई या शिन (चीन ) |
ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है।
इसकी शुरुआत 1899 में हुई थी और प्रतियोगिता के पहले दो संस्करणों को बैडमिंटन एसोसिएशन प्रतियोगिता कहा जाता था।
इंग्लैंड के सर जॉर्ज थॉमस, जिनके नाम पर बाद में थॉमस कप की स्थापना की गई, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने 21 खिताब (चार पुरुष एकल, नौ पुरुष युगल और आठ मिश्रित युगल) जीते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका की जूडी डेवलिन 17 खिताब (10 महिला एकल और सात युगल) के साथ सबसे सफल महिला खिलाड़ी हैं।
इंडोनेशियाई महान खिलाड़ी रूडी हार्टोनो ने आठ जीत के साथ सबसे अधिक ऑल इंग्लैंड ओपन पुरुष एकल खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय विजेता
1980 में, प्रकाश पादुकोण ने ऑल-इंग्लैंड का पुरुष एकल खिताब जीता था।
2001 में एकल खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद थे।
यह भी पढे:
चीन ने थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन खिताब जीता
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!