भारत के सबसे सफल पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पेशेवर स्क्वैश से सन्यास की घोषणा की है। 22 अप्रैल 2024 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सौरव घोषाल ने अपनी सन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही सौरव घोषाल के 21 साल के पेशेवर स्क्वैश के सफल करियर का अंत हो गया।
पीएसए सर्किट में सौरव घोषाल की उपलब्धियों
- पेशेवर स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) पुरुषों के टेनिस खिलाड़ी के लिए एटीपी या पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बीडब्ल्यूएफ की तरह ही पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए एक सर्किट है।
- सौरव घोषाल ने पीएसए प्रोफेशनल टूर पर कई प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) खिताब जीते हैं।
- सौरव घोषाल ने 2003 में स्क्वैश में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी । उन्होंने 10 प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) खिताब जीते हैं और 18 पीएसए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
- सौरव घोषाल ने फाइनल में कोलंबियाई मिगुएल रोड्रिग्ज को हराकर 2021 में मलेशियाई ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप जीतकर अपना आखिरी पीएसए खिताब जीता था ।
- उनका आखिरी पीएसए टूर्नामेंट 2024 विंडी सिटी ओपन था जहां वह टिमोथी ब्राउनेल से हार गए थे।
सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी
- सौरव घोषाल जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 स्थान पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। उन्होने यह मुकाम 2004 मेंहासिल की थी।
- वह सीनियर पुरुष एकल में दुनिया के शीर्ष 10 में पहुंचने वाले भारत के एकमात्र स्क्वैश खिलाड़ी हैं। अप्रैल 2019 में उन्हें विश्व में 10वां स्थान मिला और वह छह महीने तक उस स्थान पर रहे।
राष्ट्रीय चैंपियन और एशियाई पदक विजेता
- सौरव घोषाल 13 बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं।
- उन्होंने एशियाई खेलों में कुल नौ पदक जीते हैं।
- 2006 के दोहा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने स्क्वैश में भारत के लिए एशियाई खेलों में पहला पदक जीता था।
- उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था ।
- सौरव घोषाल ने महेश मंगाओंकर, हरिंदर पाल संधू और कुश कुमार के साथ इंचियोन एशियाई खेलों में स्क्वैश टीम स्पर्धा में भारत के लिए एशियाई खेलों में स्क्वैश का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था ।
- उन्होंने 2023 हांग्जो एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष टीम की स्वर्ण पदक विजय में अहम भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य आयोजनों में पदक
- राष्ट्रमंडल खेलों में एकल पदक जीतने वाले सौरव घोषाल एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम खेलों में कांस्य पदक जीता था ।
- उन्होंने दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में मिश्रित युगल में रजत और 2022 बर्मिंघम खेलों में कांस्य पदक जीता है।
- सौरव और दीपिका की जोड़ी ग्लासगो में आयोजित विश्व युगल चैंपियनशिप 2022 के मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी हैं।
- घोषाल के नाम व्यक्तिगत एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक भी है।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले स्क्वैश खिलाड़ी
2007 में, सौरव घोषाल देश के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले स्क्वैश खिलाड़ी बने।