Home > Current Affairs > National > Rashtrapati Bhavan’s Durbar Hall & Ashoka Hall renamed and Indianised

राष्ट्रपति भवन दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल कर उनका भारतीयकरण किया गया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Rashtrapati Bhavan’s Durbar Hall & Ashoka Hall renamed and Indianised Place in News 5 min read

उपनिवेशवाद के निशानों को मिटाने और आधुनिक भारत के प्रतीक का भारतीयकरण करने के प्रयास में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो हॉल, दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का नाम बदल कर क्रमश: 'गणतंत्र मंडप' और 'अशोक मंडप' करने  को मंजूरी दे दी है। 

25 जुलाई 2024 को, राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में अपने दो साल पूरे कर लिए।

राष्ट्रपति भवन, भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है तथा आधुनिक भारतीय राज्य और उसके लोगों का प्रतीक है।

गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप

  • राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल, जिसका नाम बदलकर गणतंत्र मंडप कर दिया गया है, का उपयोग महत्वपूर्ण राजकीय समारोहों और उत्सवों जैसे राष्ट्रीय पुरस्कारों आदि की मेजबानी के लिए किया जाता है। 
  • दरबार हॉल का नाम अंग्रेजों द्वारा फ़ारसी के शब्द  'दरबार' जिसका  तात्पर्य राजा की सभाओं से है, पर रखा गया था 
  •  26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद भारत के एक गणतंत्र और लोकतांत्रिक देश बनने के साथ ही दरबार शब्द की प्रासंगिकता खत्म हो गई और इसलिए इसका नाम गणतंत्र मंडप चुना गया। 
  • हिंदी में रिपब्लिक का मतलब गणतंत्र होता है। यह दर्शाता है कि अब देश में  राजा या रानी का शासन नहीं है बल्कि देश का राज्य  प्रमुख (राष्ट्रपति) और सरकार प्रमुख (प्रधान मंत्री),लोगों द्वारा चुना जाता है।
  • 'अशोक हॉल' मूल रूप से एक बॉलरूम था और भाषा में एकरूपता लाने और अंग्रेजी उपनिवेशवाद के निशान को हटाने के लिए इसका नाम बदलकर अशोक मंडप कर दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन के बारे में  

  • राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है।
  • 12 दिसंबर 1911 को अंग्रेजों द्वारा आयोजित दिल्ली दरबार के दौरान और जिसमें ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम शामिल हुए थे, ब्रिटिश भारत की राजधानी को कोलकाता (तब कलकत्ता) से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की गई थी।
  • ब्रिटिश वास्तुकार एडवर्ड लुटियन को भारत की नई राजधानी और वायसराय के लिए एक कार्यालय /निवास स्थान डिजाइन करने का काम सौंपा गया था। 
  • वायसराय ब्रिटिश सम्राट का भारत में प्रतिनिधि होता था और ब्रिटिश सम्राट की ओर से भारत पर शासन करता था।
  • वायसराय हाउस का निर्माण वायसराय लॉर्ड हार्डिंग (1910-1916) के कार्यकाल में शुरू हुआ और 1929 में वायसराय लॉर्ड इरविन के कार्यकाल में पूरा हुआ। 
  • लॉर्ड इरविन वायसराय हाउस में रहने वाले पहले वायसराय थे।
  • आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को वायसराय हाउस का नाम बदलकर गवर्नमेंट हाउस कर दिया गया।
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल के दौरान गवर्नमेंट हाउस का नाम बदलकर राष्ट्रपति भवन कर दिया गया।
  • राष्ट्रपति भवन हाउस एक एच (H)आकार की इमारत है जो  330 एकड़ की राष्ट्रपति  इस्टेट की  5 एकड़ भूमि पर बनी हुई है। 
  • चार मंजिल की  इस इमारत में 340 कमरे, 2.5 किलोमीटर लंबी गलियारे और 190 एकड़ का उद्यान क्षेत्र है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति हैं जिन्होंने 25 जुलाई 2022 को अपने पांच साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली थी ।
  • वह प्रतिभा पाटिल सिंह (2002-2017 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति) के बाद भारत की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं।
  • राष्ट्रपति मुर्मू जिनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ था। 
  • वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।
  • वह 64 वर्ष की आयु में भारत की राष्ट्रपति बनने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के छठे राष्ट्रपति (1977-82) नीलम संजीव रेड्डी का रिकॉर्ड तोड़ा।

FAQ

उत्तर: राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम बदलकर अशोक मंडप कर दिया गया।

उत्तर: इसे शुरू में वायसराय हाउस कहा जाता था, फिर 15 अगस्त 1947 को इसका नाम बदलकर गवर्नमेंट हाउस कर दिया गया और फिर राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल के दौरान इसे राष्ट्रपति भवन कर दिया गया।

उत्तर: ब्रिटिश वास्तुकार एडवर्ड लुटियन

उत्तर: एच आकार की इमारत, चार मंजिल, 340 कमरे, 2.5 किलोमीटर लंबे गलियारे और 190 एकड़ का उद्यान क्षेत्र है जिसे मुगल गार्डन कहा जाता है।

उत्तर: 1929 में वायसराय लॉर्ड इरविन।

उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 64 वर्ष की आयु में।

उत्तर : संथाल जनजाति,राज्य ओड़ीशा ।

उत्तर: प्रतिभा पाटिल सिंह, 2002-2017 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति रहीं। द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.