Home > Current Affairs > National > Punjab wins the 14th Hockey India Junior Men National C'ship 2024

पंजाब ने 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 जीती

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Punjab wins the 14th Hockey India Junior Men National C'ship 2024 Sport 3 min read

हॉकी पंजाब ने उत्तर प्रदेश हॉकी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 जीती। फाइनल 19 सितंबर 2024 को पंजाब के जालंधर में स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला गया था।

14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 9 से 19 सितंबर 2024 तक पंजाब के जालंधर शहर में हॉकी इंडिया द्वारा किया गया था।

हॉकी पंजाब ने रोमांचक फाइनल जीता 

फाइनल में निर्धारित समय की समाप्ती पर ,दोनों टीमें हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हॉकी,  3-3 गोल की बराबरी के साथ समाप्त हुआ। इस गतिरोध को  तोड़ने और चैंपियनशिप के विजेता का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

पेनल्टी शूटआउट में पंजाब हॉकी ने 4 गोल किए, जबकि हॉकी उत्तर प्रदेश 3 बार ही गोल कर सकी। इस प्रकार हॉकी पंजाब 4-3 के स्कोर के साथ विजेता बनी।

प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान का फैसला करने के लिए  सेमीफाइनल  में हारने वाली टीमे - हॉकी हरियाणा और  हॉकी कर्नाटक के बीच  मुकाबला  हुआ ।  इस मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी कर्नाटक को 5-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि कर्नाटक चौथे स्थान पर रहा।

इससे पहले सेमीफाइनल में हॉकी उत्तर प्रदेश ने हॉकी कर्नाटक को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पंजाब हॉकी ने पेनल्टी शूटआउट में हॉकी हरियाणा को 7-6 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में टीमें

14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 में कुल 29 टीमों ने भाग लिया। टीमों को आठ समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह की शीर्ष टीमें क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालिफाई किया  और क्वार्टर फ़ाइनल के विजेता सेमी-फ़ाइनल चरण के लिए क्वालिफाई हुए।

हॉकी इंडिया 

हॉकी इंडिया विश्व हॉकी शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ़आईएच) से मान्यता प्राप्त संस्था है 

हॉकी इंडिया भारत में पुरुष और महिला हॉकी की एकमात्र मान्यता प्राप्त शासी निकाय है।

हॉकी इंडिया की स्थापना 2009 में भारतीय हॉकी महासंघ के स्थान पर की गई थी।

मुख्यालय: नई दिल्ली 

अध्यक्ष: दिलीप तिर्की 

FAQ

उत्तर : जालंधर, पंजाब

उत्तर: हॉकी पंजाब ने फाइनल में हॉकी उत्तर प्रदेश को हराया।

उत्तर : नई दिल्ली।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.