Home > Current Affairs > National > Pravasi Bharatiya Divas 2024: Date, Significance And History

प्रवासी भारतीय दिवस 2024 : तिथि, महत्व और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Pravasi Bharatiya Divas 2024: Date, Significance And History Important Day 4 min read

प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से मुंबई वापसी की भी स्मरण कराता है।

प्रवासी भारतीय दिवस का महत्त्व: 

  • वर्तमान में इस दिवस के आयोजन का काफी महत्त्व है। यह प्रवासी भारतीय समुदाय को सरकार और देश के मूल लोगों के साथ जुड़ने के लिए साझा मंच प्रदान करता है।
  • पीबीडी के आयोजन से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच नेटवर्किंग में बहुत उपयोगी है। यह प्रवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करने में सक्षम बनाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) का इतिहास: 

  • इस दिवस का आयोजन 9 जनवरी को इसलिए किया जाता है। क्योंकि इसी दिन वर्ष 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। 
  • वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और अब प्रति दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया। अर्थात पीबीडी सम्मेलन प्रति दो वर्ष में आयोजित किया जाता है।
  • 17वाँ पीबीडी सम्मेलन 2023 में आयोजित किया गया तो 18वाँ पीबीडी सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा। 2024 में कोई प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नहीं किया जाएगा।
  • यह तब एक विषय-आधारित सम्मेलन था जिसे प्रत्येक वर्ष अंतरिम अवधि के दौरान आयोजित किया जाता था।
  • 17वाँ पीबीडी सम्मेलन 2023 में आयोजित किया गया था। 17वें पीबीडी सम्मेलन 2023 का विषय "प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार (Diaspora: Reliable partners for India’s progress in Amrit Kaal)" था। 
  • 17वाँ पीबीडी सम्मेलन 2023 का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक मध्य प्रदेश के इंदौर में मनाया गया था।
  • जबकि 16वाँ पीबीडी सम्मेलन 2021 में आयोजित किया गया था। इसका विषय था "आत्मनिर्भर भारत में योगदान"
  • 18वाँ पीबीडी सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा। इसी अवसर पर उसका थीम भी निश्चित किया जाएगा। 

पीबीडी सम्मेलन के आयोजक:  

  • प्रवासी भारतीय दिवस ‘विदेश मंत्रालय’ का प्रमुख कार्यक्रम है। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों की विविधता और प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाता है।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार: 

  • इस अवसर पर सरकार प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करती है।इन्होंने विदेशों में भारत को बेहतर ढंग से समझने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 
  • यह एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) या भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) द्वारा स्थापित एवं संचालित एक संगठन/संस्था को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 
  • यह पुरस्कार उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है। इसके अंतर्गत: 
    • शिक्षा
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
    • कला और संस्कृति
    • सामाजिक कार्य
    • सार्वजनिक सेवा
    • व्यापार और उद्योग
    • परोपकार आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एनआरआई और पीआईओ की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाता है। 
  • भारत सरकार द्वारा 2003 में पुरस्कार शुरू किए गए थे।

FAQ

Answer:- 9 जनवरी

Answer:- विदेश मंत्रालय, भारत सरकार।

Answer:- दो

Answer:- 2003

Answer:- 18वाँ

Answer:- इंदौर
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.