विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 14 दिसंबर 2023 को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 2014 के बाद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 देशों के द्वारा अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पीएम मोदी को दिए गए पुरस्कार
'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार:
- यह मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
- जून 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया था।
'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी':
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई 2023 में फिजी के पीएम सितिवनी राबुका द्वारा फिजी के सर्वोच्च सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया था।
'ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ दि ऑर्डर ऑफ लोगोहू':
- पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने मई 2023 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ‘पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (जीसीएल)’ से सम्मानित किया था।
ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग (2021):
- यह भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है तथा भूटान साम्राज्य और वहाँ के आम लोगों की सेवा करने हेतु सम्मानित किया जाता है।
लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार (2020):
- उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण योगदान के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा दिया जाने वाला संयुक्त राज्य सशस्त्र बल पुरस्कार है।
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (2019):
- बहरीन का सर्वोच्च सम्मान।
ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019):
- मालदीव का सर्वोच्च सम्मान जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड (2019):
- रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ऑर्डर ऑफ़ ज़ायद अवार्ड (2019):
- संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर पुरस्कार (2018):
- विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान।
गाज़ी अमीर अमानुल्लाह खान स्टेट ऑर्डर (2016):
- अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद ऑर्डर (2016):
- यह सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान है जो गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है।
संगठनों / फाउंडेशनों द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कार:
वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (2021):
- वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिये कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स द्वारा सम्मानित किया गया I
ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड:
- स्वच्छ भारत अभियान (2019) के लिये बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया है।
चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018):
- संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान।
सियोल पीस प्राइज़ (2018):
- सियोल पीस प्राइज़ कल्चरल फाउंडेशन का द्विवार्षिक पुरस्कार (दक्षिण कोरिया) उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने मानव विकास में सुधार, राष्ट्र और विश्व में शांति तथा लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करने हेतु कार्य किया है।