रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की यह पहल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति अपने प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है। आरपीएफ यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि, यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की पहुँच सुलभ हो। यह भारतीय रेलवे को अपने ग्राहकों और साझेदारों को भरोसेमंद माल परिवहन सेवाएं प्रदान करने में भी मदद करता है। ऑपरेशन "नन्हे फरिश्ते" के तहत अक्टूबर 2023 में आरपीएफ की उपलब्धियों का अवलोकन प्रदान किया गया है। देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले 601 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए आरपीएफ ने अत्यधिक प्रयास किया। आरपीएफ ने इन बच्चों की सुरक्षित वापसी की गारंटी देने के लिए कई घंटे कठिन समर्पण के साथ कार्य किया।
निम्नलिखित तालिका रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा की गई विभिन्न पहलों का वर्णन करती है:
ऑपरेशन |
विवरण |
ऑपरेशन "आहट" |
भारतीय रेलवे ने मानव तस्करी को रोकने के लिए कई बिंदुओं पर आरपीएफ की मानव तस्करी विरोधी इकाइयों (एएचटीयू) को तैनात किया। |
ऑपरेशन "जीवन रक्षा" |
ऑपरेशन 'जीवन रक्षा' के तहत, आरपीएफ की चौकस और त्वरित प्रतिक्रिया ने 262 यात्रियों की जान बचाई, जो प्लेटफार्मों और रेलवे लाइनों पर ट्रेनों से कटने के कगार पर थे। |
मेरी सहेली पहल |
आरपीएफ ने महिला यात्रियों को सुरक्षा की गारंटी देने के लिए "मेरी सहेली" पहल चलाई, यह पहल, आरपीएफ के महिला यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लेने के दृष्टिकोण को दर्शाता है। |
ऑपरेशन "उपलब्ध" |
ऑपरेशन "उपलब्ध" रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहल है जिसका उद्देश्य दलालों के संचालन को कम करना और ट्रेन टिकटों तक सार्वजनिक पहुंच बढ़ाना है। |
ऑपरेशन "नार्कोस" |
अक्टूबर 2023 में, आरपीएफ ने 99 लोगों को पकड़कर और 5.99 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त करके अवैध दबाओं के व्यपार का भंडाफोड़ किया। |
ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" |
आरपीएफ ट्रेनों में लोगों के खिलाफ अपराधों को रोकने और उनकी पहचान करने के अपने प्रयासों में कानून प्रवर्तन का समर्थन करता है। |
ऑपरेशन सुरक्षा |
अक्टूबर 2023 में, आरपीएफ ने चलती ट्रेनों पर पथराव के खतरनाक कृत्य के लिए 33 लोगों को हिरासत में लिया। यह यात्री सुरक्षा को बनाए रखने और रेलवे सेवाओं की सुरक्षा के दृढ़ प्रयास में किया गया कार्य था। |
ऑपरेशन सतर्क |
"ऑपरेशन सतर्क" के तहत आरपीएफ ने रेलवे में अवैध शराब और तंबाकू सामग्री पकड़ने का कार्य किया है। |