एनटीपीसी लिमिटेड अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल, बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) का नया संस्करण लॉन्च कर दिया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल के अनुरूप है।
बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) का उद्देश्य:
- बालिका सशक्तिकरण मिशन का उद्देश्य लड़कियों की कल्पनाओं को पोषित करना है। साथ ही अवसरों का पता लगाने की उनकी क्षमता को बढ़ावा देकर लैंगिक असमानता को समाप्त करना है।
- बालिका सशक्तिकरण मिशन गर्मी की छुट्टियों के दौरान युवा लड़कियों के लिए एक महीने की कार्यशाला के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक मंच प्रदान करता है।
जीईएम के नए संस्करण से जुड़ेंगे 3,000 मेधावी बच्चे:
- अप्रैल 2024 से आरंभ जीईएम का यह नया संस्करण बिजली क्षेत्र के पीएसयू के 42 चिन्हित स्थानों पर समाज के वंचित वर्गों के लगभग 3,000 मेधावी बच्चों को जोड़ेगा।
- इसके साथ ही मिशन से लाभान्वित होने वाले बच्चों की कुल संख्या 10,000 से अधिक हो जाएगी।
बालिका सशक्तिकरण मिशन (जीईएम) के बारे में:
- 2018 में इसे केवल तीन स्थानों और 392 प्रतिभागियों के साथ एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में आरंभ किया गया था। आज यह जीईएम मिशन एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हो गया है।
- 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, इस कार्यक्रम ने अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार जारी रखा है।
- अब तक, इससे कुल 7,424 लड़कियों को लाभ प्राप्त हुआ है। इसमें प्रति वर्ष प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
- सिर्फ 2023 में, भारत के 16 राज्यों में फैले एनटीपीसी के 40 स्थानों पर 2,707 लड़कियों ने कार्यशाला में भाग लिया।
- यह मिशन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लड़कियों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करता है। इसका उद्देश्य उनके नेतृत्व गुणों की पहचान करना और उनका पोषण करना है। ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
- इस वर्ष की कार्यशाला स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, फिटनेस, खेल और योग पर केंद्रित है।
- बालिका सशक्तिकरण मिशन कार्यशाला में कौशल विकास, आत्मविश्वास-निर्माण और समग्र दृष्टिकोण के साथ परामर्श दिया जाता है। इस कार्य के लिए एनटीपीसी लिमिटेड की व्यापक प्रशंसा की गई है।
- लड़कियों को आवश्यक उपकरणों से लैस करके एनटीपीसी का लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।
- इसका उद्देश्य लड़कियों को बदलाव का वाहक बनने के लिए सशक्त बनाना है। ताकि वे न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार, समुदाय और पूरे देश को भी प्रेरित कर सकें।
राष्ट्रिय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) के बारे में:
- एनटीपीसी लिमिटेड, भारत की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी है। यह विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
- स्थापना: 1975
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- मई 2010 में इसे महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया।
- एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक: गुरदीप सिंह (इन्हें दिसंबर 2022 में बिजली क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्लैट्स ग्लोबल एनर्जी अवार्ड्स में ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।)