Home > Current Affairs > National > Nayab Saini sworn in as the 11th Chief Minister of Haryana

नायब सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Nayab Saini sworn in as the 11th Chief Minister of Haryana Election 4 min read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सैनी ने 12 मार्च 2024 को हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक आम समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में नायब सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया । मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले  मुख्यमंत्री थे।

इससे पहले 12 मार्च को ही दोपहर में मनोहर लाल खट्टर, जो 26 अक्टूबर 2014 से हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं, ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ अपना त्याग पत्र राज्य के राज्यपाल को सौंप दिया। मनोहर लाल खट्टर राज्य में बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन की सरकार का नेतृत्व कर रहे थे । 12 मार्च 2024 को ही दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने राज्य में भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और उसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

नायब सैनी

नायब सैनी, अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी), सैनी समुदाय से आते हैं। उनका जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के मिज़ापुर माजरा में एक सैनी परिवार में हुआ था। उन्होंने बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय ,मुजफ्फरपुर ,बिहार से बीए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।  वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हुए और बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

2002 में, उन्हें भाजपा की अंबाला जिला युवा शाखा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 2009 में नायब सैनी को राज्य भाजपा की किसान शाखा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

 2014 में वह नारायणगढ़ विधानसभा से पहली बार  विधायक बने। 2016 में उन्हें मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया ।

2019 में, वह कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 2023 में उन्हें भाजपा की हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया।

हरियाणा विधानमंडल में वर्तमान दलीय स्थिति

हरियाणा विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। भाजपा के पास 41 विधायक हैं और उसे 5 निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का समर्थन प्राप्त है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अधिनियमन के बाद हुआ था।

  • हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के भगवत दयाल शर्मा थे।
  • दूसरे मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह थे।
  • तीसरे मुख्यमंत्री बंसीलाल थे।
  • चौथे मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता थे।
  • पांचवें मुख्यमंत्री देवीलाल थे।
  • छठे मुख्यमंत्री भजनलाल थे।
  • सातवें मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला  थे।
  • आठवें मुख्यमंत्री हुकम सिंह थे।
  • नौवें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा थे।
  • दसवें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर थे।

FAQ

उत्तर: भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता नायब सैनी को , उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया।

उत्तर: हरियाणा, वह हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री थे

उत्तर : बंडारू दत्तात्रेय
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.