Home > Current Affairs > National > National Energy Conservation Day 2023: Date, Theme & History

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 : तिथि, विषय और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
National Energy Conservation Day 2023: Date, Theme & History Important Day 5 min read

प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 की थीम: 

  • वर्ष 2023 के लिए, अभी तक अधिकारिक तौर पर ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ 2023 के थीम की घोषणा नहीं की गई है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन, में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2023 समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्रदान किए गए। जिनमें प्रमुखतः हैं- 

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023, 
  • राष्‍ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्‍मेषण पुरस्कार 2023 और 
  • ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह का आयोजन: 

  • राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन और पुरस्कारों का वितरण भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किया गया। 
  • ऊर्जा दक्षता ब्यूरो भारत में राष्‍ट्रीय ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को विनियमित करने और बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के तहत गठित किया गया है।
  • केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने इस अवसर पर समारोह को संबोधित किया।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का इतिहास:  

  • 1991 में भारत सरकार ने ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रयास करने वाले उद्यमों और संगठनों को पुरस्कृत करने के लिए एक योजना आरंभ की थी। ये पुरस्कार 14 दिसंबर 1991 से प्रति वर्ष प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संस्थानों को दिए जाते रहे हैं। 
  • 2022 के ऊर्जा संरक्षण दिवस पर, सरकार ने ‘ईवी यात्रा’ पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया।

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के बारे में

  • भारत सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के तहत 1 मार्च, 2002 को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की स्थापना की गई। 
  • बीईई, भारतीय अर्थव्यवस्था के ऊर्जा आधिक्य को कम करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ विकासशील नीतियों और रणनीतियों के निर्माण में सहायता करता है।
  • बीईई अपने कार्यों में मौजूदा संसाधनों एवं बुनियादी ढाँचे की पहचान तथा उपयोग करने हेतु नामित उपभोक्ताओं, एजेंसियों व अन्य संगठनों के साथ समन्वय करता है। 

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2023 के बारे में: 

  • ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में बीईई द्वारा ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है।
  • 2023 के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों में 20 प्रथम पुरस्कार, 16 द्वितीय पुरस्कार और 27 मान्‍यता प्रमाणपत्र सहित कुल 63 पुरस्कार प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्‍मेषण पुरस्कार (एनईईआईए) 2023: 

  • ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भारत के उत्कृष्ट कार्यों और नवोन्‍मेषी विचारों को सम्‍मानित करने के लिए एनईईआईए की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी।
  • एनईईआईए 2023 में एक प्रथम पुरस्कार, एक द्वितीय पुरस्कार और 6 मान्‍यता प्रमाणपत्र सहित कुल 8 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2023: 

  • ऊर्जा के संरक्षण और कुशल उपयोग की दिशा में समाज में निरंतर बदलाव लाने हेतु, ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 2005 से ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 
  • यह प्रतियोगिता तीन चरणों में अर्थात् स्कूल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है।

FAQ

Answer:- प्रति वर्ष 14 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है।

Answer:- प्रति वर्ष 14 दिसंबर को विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ का आयोजन किया जाता है।

Answer:- ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की स्थापना 1 मार्च, 2002 को की गई।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.