Home > Current Affairs > State > Mohan Yadav Takes Oath As The New CM Of Madhya Pradesh

मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Mohan Yadav Takes Oath As The New CM Of Madhya Pradesh Madhya Pradesh 4 min read

मध्‍यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप डॉक्टर मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इन्हें मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

मध्यप्रदेश में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। जगदीश देवड़ा वर्तमान में मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। जबकि राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

  • मोहन यादव के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेतागण शामिल हुए।
  • भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्‍यप्रदेश 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) मनोनीत किया है। नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर-चंबल अंचल से पहले विधानसभा अध्यक्ष होंगे। 

मोहन यादव के बारे में: 

  • मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था।
  • 11 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव (58) को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
  • मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। उसके बाद मोहन यादव ने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट से अपनी जीत बरकरार रखी। 
  • मोहन यादव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जिनकी संख्या राज्य की जनसंख्या में 48 प्रतिशत से अधिक है।

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री: 

  • मध्‍यप्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्‍ल (कांग्रेस पार्टी) थे। 
  • मध्‍यप्रदेश में सबसे कम समय अवधि (13 दिन) तक मुख्‍यमंत्री का कार्यभार सम्‍भालने वाले मुख्‍यमंत्री नरेश चन्‍द्र (वर्तमान छत्तीसगढ के पुसौर विधानसभा सीट से विधायक) थे। 
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें ‍मध्यप्रदेश मे सबसे लम्‍बे समय (16 वर्ष से अधिक) तक मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संभाला है। शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश में कुल चार बार मुख्यमंत्री पद पर रहे।

मध्य प्रदेश के 16वीं विधानसभा चुनाव (2023): 

  • चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा चुनाव (2023) की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की थी। 
  • 17 नवम्बर 2023 को यहाँ मतदान कराया गया था। 
  • 3 दिसंबर 2023 को मतगणना की गई और चुनाव परिणाम जारी किया गया। 
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कुल 230 सीटों पर चुनाव हुए। 
  • इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 163 सीट, कांग्रेस को 66 सीट और अन्य को 1 सीट प्राप्त हुई।

FAQ

Answer:- 13 दिसंबर 2023 को डॉक्टर मोहन यादव भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Answer:- डॉ मोहन यादव, उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए

Answer:- मध्यप्रदेश में कुल दो विधायकों (जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला) ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Answer:- नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्‍यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया है।

Answer:- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Answer:- ग्वालियर-चंबल अंचल।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.