Home > Current Affairs > State > Mizoram Election Result 2023: ZPM Gets Majority

मिजोरम चुनाव परिणाम 2023: जेडपीएम को बहुमत

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Mizoram Election Result 2023: ZPM Gets Majority Election 2 min read

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 7 नवबंर 2023 को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 दिसंबर 2023 को हुई जिसमें जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 40 में से 27 सीट जीतकर बहुमत प्राप्त किया है। और मिजोरम की सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जोरामथांगा बहुमत प्राप्त करने में नाकाम रहे हैं।

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में अन्य दलों की स्थिति: 

  • मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में जेडपीएम के अतिरिक्त सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 10 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट प्राप्त हुई है।
  • मिजोरम विधानसभा के कुल 40 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता होती है, जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया। 
  • मिजो नेशनल फ्रंट का गठन पूर्व आईपीएस लालदुहोमा के नेतृत्व में किया गया था। 

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने दिया इस्तीफा: 

  • मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
  • पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही हैं।

पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव परिणाम: 

  • उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इन चुनाव परिणामों में से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हराकर बहुमत प्राप्त की है। इन चार राज्यों का चुनाव परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किया गया था जबकि मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 दिसंबर को की गई।

यहां क्लिक करें- विधानसभा चुनाव परिणाम 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और एमपी |

FAQ

Answer:- जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम)।

Answer:- जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 27 सीट (कुल 40 सीट) जीतकर बहुमत प्राप्त की है।

Answer:- जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हराकर बहुमत प्राप्त की है।

Answer:- लालदुहोमा (मिजो नेशनल फ्रंट का गठन पूर्व आईपीएस के नेतृत्व में किया गया था)।

Answer:- सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 10 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट प्राप्त हुई है।

Answer:- मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को अपना इस्तीफा दिया है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.