Home > Current Affairs > National > Madhuri Dixit Receives 'SRC To Bharatiya Cinema' Award At 54th IFFI

54वें आईएफएफआई में माधुरी दीक्षित 'भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाने हेतु' सम्‍मानित

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Madhuri Dixit Receives 'SRC To Bharatiya Cinema' Award At 54th IFFI Award and Honour 4 min read

भारत के 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाने के लिए' पुरस्कृत किया गया। चार दशकों के शानदार करियर के साथ, माधुरी दीक्षित ने भारतीय फिल्म उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

  • इस पुरस्कार की घोषणा, केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 20 नवंबर 2023 को पणजी, गोवा में आयोजित 54वें आईएफएफआई के उद्घाटन समारोह में किया।
  • माधुरी दीक्षित, लंबे समय तक पहचान बनाये रखने वाली, चार दशकों तक अद्वितीय प्रतिभा के साथ भारतीय फिल्म पटल की शोभा बढ़ाई हैं।
  • विविध किरदारों को जीवंत बनाने के उनके अभिनय ने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया हुआ है। 'भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाने के लिए यह पुरस्कार,  माधुरी दीक्षित की असाधारण उपलब्धियों और भारतीय सिनेमा पर उनके स्थायी प्रभाव का साक्षी है। 

माधुरी दीक्षित को छह फिल्मफेयर पुरस्कार: 

  • 1980, 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिन्‍दी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री, माधुरी दीक्षित को छह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें रिकॉर्ड, चौदह बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। 
  • माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 'अबोध' (1984) से की और तेज़ाब (1988) से उन्हें व्यापक सार्वजनिक पहचान मिली। 
  • माधुरी दीक्षित को वर्ष 2014 में भारत में यूनिसेफ का सद्भावना राजदूत भी नियुक्त किया गया था।

54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: 

  • 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 नवंबर 2023 को गोवा में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह, 20 नवंबर की शाम बम्बोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 9 दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन किया।

54वां आईएफएफआई की शुरुआत: 

  • इस वर्ष के महोत्‍सव की शुरुआत ब्रिटिश फिल्म 'कैचिंग डस्ट' के स्क्रीनिंग से हुई। अनुराग सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग, 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, दुनिया में पाँचवां सबसे बड़ा और सबसे वैश्वीकृत उद्योग माना जाता है।
  • इस महोत्‍सव के लिए 105 देशों से 2 हजार 926 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक हैं। 
  • 54वें आईएफएफआई के दौरान 13 वर्ल्ड प्रीमियर, 18 इंटरनेशनल, 62 एशिया और 89 इंडिया प्रीमियर प्रदर्शित किए जाएंगे। 

ओटीटी पुरस्कार आरंभ: 

  • केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ओटीटी श्रृंखला और फिल्मों में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए इस वर्ष से ओटीटी पुरस्कार आरंभ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि, सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) पुरस्कार के लिए 15 ओटीटी प्लेटफार्मों से 10 भाषाओं में कुल 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन बढ़ाकर 40 प्रतिशत: 

  • एक महत्वपूर्ण कदम में, अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे भारत में विदेशी फिल्म निर्माण प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा। 

FAQ

Answer:- भारत के 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, की शुरुआत 20 नवंबर 2023 को गोवा में की गई।

Answer:- भारत के 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, माधुरी दीक्षित को 'भारतीय सिनेमा में विशेष पहचान बनाने के लिए' पुरस्कृत किया गया।

Answer:- 1980, 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिन्‍दी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री, माधुरी दीक्षित को छह फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किये गए और उन्हें रिकॉर्ड, चौदह बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है।

Answer:- 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत ब्रिटिश फिल्म 'कैचिंग डस्ट' से की गई।

Answer:- अनुराग सिंह ठाकुर के अनुसार भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग, 20 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ, दुनिया में पाँचवां सबसे बड़ा और सबसे वैश्वीकृत उद्योग माना जाता है।

Answer:- विदेशी फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.