Home > Current Affairs > International > Kais Saied reelected President of Tunisia for a second five year term

कैस सैयद दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति चुने गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Kais Saied reelected President of Tunisia for a second five year term Appointment 4 min read

ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सैयद को नए पांच साल के कार्यकाल के लिए दूसरी बार फिर से चुना गया है। ट्यूनीशिया के चुनाव के लिए स्वतंत्र उच्च प्राधिकरण (आईएसआईई) ने 7 अक्टूबर 2024 को चुनाव परिणाम की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रपति सईद को 90.7 प्रतिशत मत हासिल हुए। नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए देश भर में चुनाव 6 अक्टूबर 2024 को हुआ था।

राष्ट्रपति चुनाव में कम मतदान

इस बार के देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बहुत कम, 28.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 2011 की जैस्मीन क्रांति ,जिसने तानाशाह ज़ीन अल-अबिदीन बेन अली की सरकार को उखाड़ फेंका और देश में  लोकतंत्र की शुरुआत की,के बाद से किसी चुनाव में सबसे कम मतदान था।

2019 के राष्ट्रपति चुनाव में, जिसमें कैस सैयद ने जीत हासिल की थी , मतदान 55 प्रतिशत था।

2019 में सत्ता में आए राष्ट्रपति कैस सैयद पर आलोचकों द्वारा तानाशाही और जैस्मीन क्रांति के लाभ को उलट कर एक तानाशाही व्यवस्था फिर से लाने का आरोप लगाया लगाते है।

राष्ट्रपति कैस सैयद ने सबसे बड़े विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को कैद कर लिया है, और वे हाल के राष्ट्रपति चुनाव से बड़े पैमाने पर अनुपस्थित थे। 

इस्लामवाद से प्रेरित विपक्षी पार्टी एन्नाहदा के प्रमुख रचेड घनौची, और फ्री कॉन्स्टिट्यूशनल पार्टी के प्रमुख अबीर मौसी को राष्ट्रपति कैस सैयद शासन द्वारा कैद कर लिया गया है।

हाल के राष्ट्रपति चुनाव में, दो अन्य उम्मीदवार चाब पार्टी के नेता ज़ौहैर मघज़ौई और व्यवसायी अयाची ज़म्मेल थे।

अयाची ज़म्मेल, जिन्हें एक गंभीर प्रतिद्वंद्वी माना जाता था, को मतदान से ठीक पहले 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

ट्यूनीशिया के बारे में 

ट्यूनीशिया अरब सभ्यता वाला एक अफ्रीकी देश है। यह उत्तरी अफ़्रीका के मगरेब क्षेत्र का हिस्सा है और इसे 1956 में फ़्रांस से आज़ादी मिली थी।

आज़ादी के बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति हबीब बौर्गुइबा के नेतृत्व में देश में एकदलीय शासन स्थापित किया।

देश में लोकतंत्र की कमी और बढ़ती बेरोजगारी के कारण 2011 में दीर्घकालिक राष्ट्रपति ज़ीन अल-अबिदीन बेन अली के खिलाफ एक लोकप्रिय विद्रोह हुआ। 

लोकप्रिय विद्रोह, जिसे लोकप्रिय रूप से जैस्मीन क्रांति के नाम से जाना जाता है, ने देश में लोकतंत्र की स्थापना की। 

हालाँकि, राष्ट्रपति कैस सैयद ने जनमत संग्रह के माध्यम से 2022 में 2014 के संविधान में संशोधन किया।

नया संविधान कमजोर विधायी और न्यायिक निकायों के साथ देश में एक मजबूत राष्ट्रपति प्रणाली की व्यवस्था करता है।

जनता राष्ट्रपति को पांच साल के कार्यकाल के लिए चुनती है। सर्वशक्तिमान राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करता है।

ट्यूनीशिया की राजधानी: ट्यूनिस

मुद्रा: दीनार

अध्यक्ष: कैस सईद

FAQ

उत्तर: कैस सईद

उत्तर: पाँच वर्ष

उत्तर: ट्यूनिस

उत्तर: अफ़्रीका(उत्तरी अफ़्रीका)

उत्तर: 2011 में ट्यूनीशिया
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.