इजरायल लक्षद्वीप में शीघ्र आरंभ करेगा डिसेलिनेशन कार्यक्रम पर काम
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Place in News
5 min read
इज़राइल ने घोषणा की है कि वह 9 जनवरी 2024 को लक्षद्वीप में अलवणीकरण कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। इज़राइल के इस कदम से लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
घटनाक्रम की पृष्ठभूमि:
जनवरी 2024 के आरंभ में प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर मालदीव सरकार के कुछ मंत्री ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके प्रतिक्रियास्वरूप कई भारतीयों ने मालदीव की यात्रा रद्द कर दी है। हाँलाकि मालदीव सरकार ने इससे संबंधित मंत्री को बर्खास्त कर दिया है।
मालदीव के मंत्री की इस टिप्पणी पर भारतीयों द्वारा इसका काफी विरोध किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत की कई प्रसिद्ध हस्तियाँ अब लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है।
इसी क्रम में इज़राइल सरकार की ओर से लक्षद्वीप में अलवणीकरण कार्यक्रमआरंभ करने की बात की है। हांलाकि इस पर वार्ता काफी समय से चल रही है। परन्तु मालदीव के विरुद्ध भारत के समर्थन में इज़राइल ने इसे शीघ्र आरंभ करने की बात की है।
लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा:
इज़राइल के इस कदम से मालदीव को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय द्वीपसमूह में पर्यटन को और बढ़ावा मिल सकता है।
मालदीव के इस घटनाक्रम के बाद से भारत की कई प्रसिद्ध हस्तियॉं भारतीयों को लक्षद्वीप पर्यटन के लिए जाने की सलाह दे रही हैं।
लक्षद्वीप भी अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अगर पर्यटन के क्षेत्र में और भी निवेश किया जाए तो इसे एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।
डिसेलिनेशन तकनीक के बारे में:
लक्षद्वीप के सागरीय अवस्थिति के कारण यहाँ पीने के मीठे पानी की काफी समस्या है।
इजरायल के पास समुद्र के खारे पानी को मीठे पानी में बदलने की तकनीक है, जिसे डिसेलिनेशन कहते हैं। इसके तहत खारे पानी में मौजूद खनिजों और अन्य अशुद्धियों को अलग कर इसे पीने योग्य बनाया जाता है।
चूंकि इजरायल भी समुद्र से घिरा हुआ है और वहां की भूमि रेतीली है, इसलिए वहां भी पेय जल की दिक्कत है। लेकिन इजरायल समुद्र के खारे पानी को डिसेलिनेशन तकनीक से मीठे पानी में बदलकर अपनी जरूरतों को पूरा करता है।
लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में डिसेलिनेशन तकनीक काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
मालदीव के नए राष्ट्रपति भारत के लिए चिंताजनक:
ऐतिहासिक रूप से मालदीव में वर्ष 1968 से एक कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली थी। अब मालदीव वर्ष 2008 में बहुदलीय लोकतंत्र में परिवर्तित हो गई है।
तब से कोई भी राष्ट्रपति, जो वर्तमान में पद पर है, दोबारा निर्वाचित नहीं हुआ है। इस बार यह स्थिति भारत के लिये चिंतनीय हो गई है।
मालदीव में देश के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू एक चीनी समर्थक उम्मीदवार का चयन भारत के लिये चिंता का विषय है।
मोहम्मद मुइज्जू ने अपने चुनावी घोषणा में ही इण्डिया आउट कैम्पेन आरंभ किया था। इसे अब वह लागू कर रहा है।
मालदीव के बारे में:
इस द्वीप शृंखला के दक्षिणी और उत्तरी भागों में संचार के दो महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग स्थित हैं।
ये समुद्री मार्ग पश्चिम एशिया में अदन की खाड़ी तथा होर्मुज़ की खाड़ी एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में मलक्का जलसंधि के बीच समुद्री व्यापार हेतु प्रमुख हैं।
इसकी भौतिक अवस्थिति में मुख्य रूप से प्रवाल भित्ति और एटोल शामिल हैं तथा अधिकांश क्षेत्र विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
मालदीव मुख्य रूप से निचले द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो बढ़ते समुद्री जलस्तर के कारण खतरे में पड़ गया है।
8 डिग्री चैनल भारतीय मिनिकॉय (लक्षद्वीप द्वीप समूह का हिस्सा) को मालदीव से पृथक करता है।
राजधानी: माले
मुद्रा: मालदीव रूफिया
राष्ट्रपति: मोहम्मद मुइज्जू
FAQ
Answer:- इज़राइल
Answer:- लक्षद्वीप
Answer:- 8 डिग्री चैनल भारतीय मिनिकॉय (लक्षद्वीप द्वीप समूह का हिस्सा) को मालदीव से पृथक करता है।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.