Home > Current Affairs > International > International Anti-Corruption Day 2023: Theme, Date And History

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2023 : थीम, तिथि और इतिहास

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
International Anti-Corruption Day 2023: Theme, Date And History Important Day 3 min read

प्रति वर्ष 9 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ (आईएसीडी) के रूप में मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में चिन्हित किया। 

  • यह दिवस एक वार्षिक आयोजन के रूप में जागरूकता बढ़ाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। 

आईएसीडी 2023 का विषय: 

  • आईएसीडी 2023 का विषय "यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन" है। यह थीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मनाती है और भ्रष्टाचार से निपटने में वैश्विक सहयोग के महत्व को रेखांकित करती है। 

आईएसीडी का इतिहास:

  • इसकी शुरुआत 31 अक्टूबर 2003 से मानी जाती है, जब भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएसी) को अपनाया गया था। 
  • संयुक्त राष्ट्र ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएसी) पारित किया था। यह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा हस्ताक्षरित एक संधि है जिस पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने और कानून-व्यवस्था लागू करने के लिए सभी सदस्य देश सहमत हुए थे। 
  • इस संधि पर 9 दिसंबर को हस्ताक्षर किए गए और 14 दिसंबर 2003 को यह लागू कर दी गई थी।
  • यह सम्मेलन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में अत्यधिक महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। इस सम्मेलन ने देशों के भ्रष्ट आचरण को रोकने, पता लगाने और दंडित करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान की है। 
  • इसी सम्मेलन के महत्व को मान्यता देते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

आईएसीडी का महत्व:

  • यह दिवस समाज, अर्थव्यवस्था और शासन पर भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान देता है। 
  • भ्रष्टाचार, संस्थानों में विश्वास को खत्म करता है, आर्थिक विकास को कमजोर करता है और सामाजिक अन्याय को बढ़ावा देता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के आयोजन के माध्यम से, हम सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक प्रथाओं की आवश्यकता पर जोर देते हैं। 

भ्रष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े: 

  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, एशिया के करीब 74% लोगों का विश्वास ​​है कि सरकारी स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधित देशों सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है।
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2022 के आकड़ों के अनुसार डेनमार्क, फिनलैंड न्यूजीलैण्ड, नॉर्वे और स्वीडेन विश्व में पाँच सबसे कम भ्रष्ट देश (क्रमशः) हैं। 
    • जबकि सोमालिया, सीरिया, दक्षिण सूडान, वेनेजुएला और यमन क्रमशः सबसे भ्रष्ट देश हैं। 
    • इस सूची में भारत को 85वें स्थान पर रखा गया है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका को 24वें स्थान पर रखा गया है। 

FAQ

Answer:- 9 दिसंबर

Answer:- ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ 2023 की थीम यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन है।

Answer:- 2003

Answer:- 9 दिसंबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएसी) अपनाने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 9 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.