दक्षिण पूर्वी एशियाई देश पापुआ न्यू गिनी के साथ समुद्री साझेदारी व सहयोग को मजबूत करने हेतु पूर्वी हिन्द महासागर में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सह्याद्रि और आईएनएस कोलकाता 2 अगस्त 2023 को पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे।
इस पोर्ट कॉल के दौरान, दोनों जहाजों के चालक दल पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) रक्षा बलों के कर्मियों के साथ पेशेवर बातचीत, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, योग सत्र और जहाजों के दौरे सहित व्यापक गतिविधियों में शामिल किया गया।
इस पोर्ट कॉल का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में भारत और पापुआ न्यू गिनी के संबंधों को मजबूत बनाना है।
आईएनएस सह्याद्रि स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-17 क्लास मल्टीरोल स्टील्थ फ्रिगेट्स का तीसरा जहाज है।
आईएनएस कोलकाता स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोजेक्ट-15ए क्लास डेस्ट्रॉयर का पहला जहाज है।
दोनों जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई में किया गया है और ये त्रिआयामी खतरों का सामना करने में सक्षम आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस हैं।
मई 2023 में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के G7 हिरोशिमा शिखर सम्मेलन 2023 में भाग लेने के पश्चात इस द्वीपीय देश का दौरा किया था। यह देश भारत के लिए रणनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।
पापुआ न्यू गिनी
यह इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र द्वीपीय राष्ट्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है।
राजधानी: पोर्ट मोरेस्बी
मुद्रा: कीना