सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित

Utkarsh Classes
Updated: 23 Jan 2025
3 Min Read

2024 पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने क्रमशः 2025 इंडिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। इंडियन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 14-19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
पिछले 10 वर्षों में छठी बार इंडियन ओपन के फाइनल में भाग ले रहे विक्टर एक्सेलसन ने हांगकांग चीन के ली चेउक यियू को 21-16, 21-8 से हराकर अपना तीसरा इंडिया ओपन खिताब जीता।
विक्टर एक्सेलसन ने इससे पहले 2017 और 2019 में इंडियन ओपन का एकल खिताब जीता था।
विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने ख़िताबी जीत के साथ 66,500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी जीती जबकि फ़ाइनल में हारने वाले ली चेउक यियू को 32,300 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि से संतोष करना पड़ा।
2024 पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया की एन से-यंग को फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात्र 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
यह एन से-यंग का यह दूसरा इंडिया ओपन बैडमिंटन एकल खिताब था। इससे पहले उसने इसे 2023 में जीता था।
2025 में यह एन से-यंग का दूसरा खिताब था। इस साल का उनका पहला खिताब मलेशिया ओपन एकल खिताब था।
पुरुष युगल में मलेशियाई जोड़ी गोह से फी और नूर इज़्ज़ुद्दीन ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम वोन-हो और सेओ सेउंग-जे को 21-15, 13-21, 21-16 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता।
महिला युगल में, अरिसा इगाराशी और अयाका सकुरामोटो की जापानी जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम हये-जियोंग और कोंग ही-योंग को 21-15, 21-13 से हराकर महिला युगल खिताब जीता।
मिश्रित युगल खिताब चीन की जियांग जेनबैंग और वेई याक्सिन की जोड़ी ने फ्रांस के थॉम गिक्वेल और डेल्फ़िन डेलरू को फाइनल में 21-18, 21-17 से हराकर जीता।
विजेताओं, उपविजेताओं और उनकी राष्ट्रीयताओं की सूची निम्नलिखित है/
|
आयोजन |
विजेता (राष्ट्रीयता) |
उपविजेता (राष्ट्रीयता) |
|
पुरुष (एकल) |
विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) |
ली चेउक यिउ (हांगकांग चीन) |
|
महिला (एकल) |
एन से-यंग (दक्षिण कोरिया) |
पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड) |
|
पुरुष (युगल) |
गोह सेज़ फ़ेई और नूर इज़ुद्दीन (मलेशिया) |
किम वोन-हो और सेओ सेउंग-जे (दक्षिण कोरिया) |
|
महिला (युगल) |
अरिसा इगारशी और अयाका सकुरामोटो (जापान) |
किम हये-जोंग और कोंग ही-योंग (दक्षिण कोरिया) |
|
मिश्रित डबल |
जियांग जेनबैंग और वेई याक्सिन (चीन) |
थॉम गिक्वेल और डेल्फ़िन डेलरू (फ्रांस) |
इंडियन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) और इसकी मेजबानी भारतीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा द्वारा नई दिल्ली में किया जाता है।
पहला इंडियन ओपन प्रतियोगिता 2018 में आयोजित किया गया था और तब से यह हर साल आयोजित किया जाता है।
2023 में इंडियन ओपन को बीडबल्यूएफ़ वर्ल्ड टूर सुपर 750 स्तर पर अपग्रेड किया गया।
950,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाला इंडिया ओपन बीडबल्यूएफ़ द्वारा दुनिया भर में आयोजित सात बीडबल्यूएफ़ वर्ल्ड टूर सुपर 750 में से एक है।
शीर्ष 32 रैंक वाले पुरुष और महिला खिलाड़ी एकल, युगल और मिश्रित स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडबल्यूएफ़) बैडमिंटन की विश्व शासी संस्था है।
इसकी स्थापना 1934 में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में की गई थी।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

Download Current Affairs PDF Free
National, International Current Affairs par rahe hamesha updated
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।