Home > Current Affairs > National > Indian export to 115 countries shows positive growth in 2023-24

2023-24 में 115 देशों में भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian export to 115 countries shows positive growth in 2023-24 Economy 5 min read

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में कुल 238 देशों/क्षेत्रों जिससे  भारत वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात करता है उसमे से 115 देशों में भारत के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, चीन, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, सिंगापुर, बांग्लादेश, जर्मनी और इटली के प्रमुख निर्यात बाजारों में निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई।

जिन 229 देशों/क्षेत्रों से भारत वस्तुओं और सेवाओं का आयात करता है, उनमें से 124 देशों से आयात में 2023-24 में  गिरावट दर्ज़ की गई है।

2023-24 में व्यापारिक निर्यात में गिरावट जबकि सेवा निर्यात में वृद्धि

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में भारत से कुल वस्तुओं का निर्यात 437.06 बिलियन डॉलर था, जो 2022-23 की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता  है। 2022-23 में व्यापारिक निर्यात 451.07 बिलियन डॉलर था।
  • हालाँकि, सेवा निर्यात 2023-24 में बढ़कर 341.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2022-23 में 325.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • 2023-24 में कुल निर्यात ( वस्तु  +सेवा) 778.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2022-23 में  यह 776.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर  था।
  • कुल निर्यात में 2023-24 में  2022-23 की तुलना में  0.23 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
  • प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद यह भारत से अब तक का सबसे अधिक निर्यात था।

विश्व निर्यात में भारत की हिस्सेदारी

  • विश्व निर्यात बाजार में भारत के व्यापारिक निर्यात की हिस्सेदारी 2014 में 1.70 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 1.82 प्रतिशत हो गई है। 
  • इसी अवधि के दौरान विश्व व्यापारिक निर्यातक में भारत की रैंक भी 19वें से सुधरकर 17वें स्थान पर पहुंच गई है।

2023-24 में भारत से निर्यात मुख्य विशेषताएं

  • 2022-23 की तुलना में भारत के प्रमुख 10 निर्यातक बाज़ार में भारतीय निर्यात में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की गई ।
  •  2023-24 में  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत का प्रमुख वस्तुओं का  निर्यात बाज़ार था । 2023-24 में भारत से  यूएई को  35.6 अरब डॉलर का माल निर्यात किया गया जो पिछले वर्ष के मुक़ाबले 12.71 प्रतिशत अधिक था।
  • सिंगापुर को निर्यात 20.19 प्रतिशत बढ़कर 14.4 अरब डॉलर और चीन को 8.70% की वृद्धि के साथ 16.7 अरब डॉलर हो गया।
  • अल्बानिया (234.97 प्रतिशत), रोमानिया (138.84 प्रतिशत) और रूस (35.41 प्रतिशत) में निर्यात वृद्धि में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

 2023-24 में क्षेत्रवार निर्यात वृद्धि 

  • स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल(सीआईएस) में शीर्ष 5 बाज़ार जहां निर्यात वृद्धि दर अधिक थी, वे हैं रूस, उज़्बेकिस्तान, यूक्रेन, आर्मेनिया और ताजिकिस्तान।
  • ओशिनिया क्षेत्र में निर्यात वृद्धि दर ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक थी, उसके बाद तिमोर लेस्ते, समोआ, वानुअतु और सोलोमन द्वीप का स्थान था।
  • यूरोप में, प्रमुख देश जहां भारतीय निर्यातकों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, वे हैं  यूके, रोमानिया, अल्बानिया, नीदरलैंड और यूनान।

वस्तुओं का निर्यात और आयात

 व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 

  • 2023-24 के दौरान 17 वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। ये 17 वस्तुएं भारत के कुल व्यापारिक निर्यात का 48.4 प्रतिशत हिस्सा हैं। 
  • जिन मुख्य क्षेत्रों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है वे हैं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फार्मास्यूटिकल्स और सूती धागा/कपड़े/हथकरघा उत्पाद।
  • हालाँकि पेट्रोलियम उत्पादों (- 13.66 प्रतिशत) और रत्न एवं आभूषण (-13.83 प्रतिशत) जैसे प्रमुख निर्यात में गिरावट आई है।

व्यापारिक वस्तुओं का आयात

  • व्यापारिक वस्तुओं का आयात 2023-24 में घटकर 677.24 बिलियन डॉलर हो गया जबकि 2022-23 में यह 715.97 बिलियन डॉलर था।
  • शीर्ष 10 देश  जहां से भारत आयात करता है और जिनकी भारत के कुल आयात में  59.3 प्रतिशत हैं, उनमे से 5 प्रमुख देश हैं - चीन, अमेरिका, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, रूस और स्विट्जरलैंड हैं।
  • 2023-24 के दौरान यूएई, कतर, कुवैत और ओमान से आयात में गिरावट आई।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल

FAQ

उत्तर: 2023-24 में 238 देशों/क्षेत्रों में से 115 देशों में भारतीय भारतीय वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि दर्ज़ की गई।

उत्तर: जिन 229 देशों/क्षेत्रों से भारत वस्तुओं और सेवाओं का आयात करता है, उनमें से 124 देशों से आयात में गिरावट आई है।

उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त अरब अमीरात को भारत का व्यापारिक निर्यात 35.6 बिलियन डॉलर था।

उत्तर: पीयूष गोयल
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.