सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Utkarsh Classes
Updated: 19 Apr 2025
3 Min Read
भारतीय एथलीटों ने 6वीं एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 11 पदकों-एक स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य- के साथ अपना अभियान समाप्त किया । 6वीं एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा प्रिंस नाइफ बिन अब्दुलअजीज स्पोर्ट्स सिटी, सऊदी अरब में 15 से 18 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया था।
इस आयोजन में 31 एशियाई देशों के 18 वर्ष से कम आयु के एथलीटों ने भाग लिया।
2023 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 5वें संस्करण में भारत ने 24 पदक जीते थे।
हिमांशु ने भाला फेंक में एकमात्र स्वर्ण जीता
हिमांशु ने 6वीं अंडर 18 एशियाई चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण जीता। 67.57 मीटर का उनका पहला भाला फेंक उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था।
यह पहली बार था जब भारत ने एशियाई अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है ।
नितिन गुप्ता ने 6वें एशियाई अंडर 18 खेलों में लड़कों की 5000 मीटर के पैदल दौड़ स्पर्धा में रजत पदक हासिल करके भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पहला पदक जीता। उन्होंने अपने पैदल दौड़ 20 मिनट 21.51 सेकंड में पूरी की जो स्वर्ण पदक विजेता चीन के झू निंगहाओ से सिर्फ़ 0.01 सेकंड कम थी।
लड़कियों के वर्ग में पहला पदक तन्नू ने जीता। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ में 57.63 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता। जापान की इमामिन साकी ने 57.27 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
निश्चय और आरती को दो-दो पदक
लड़कों में निश्चल और लड़कियों में आरती ने महाद्वीपीय चैंपियनशिप में दो-दो पदक जीते।
स्वर्ण -1 पदक
रजत -5 पदक
कांस्य -5 पदक
एशियाई यू-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप एशियाई एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित एक महाद्वीपीय स्तर की प्रतियोगिता है।
इसे पहली बार 2015 में कतर में एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के रूप में आयोजित किया गया था।
यह चैम्पियनशिप हर दो साल में आयोजित की जाती है।
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान |
1 |
2015 |
दोहा/कतर |
2 |
2017 |
बैंकॉक, थाईलैंड |
3 |
2019 |
हाँग काँग |
4 |
2022 |
कुवैत |
5 |
2023 |
ताशकंद/उज़बेकिस्तान |
6 |
2025 |
प्रिंस नाइफ़ बिन अब्दुलअज़ीज़ स्पोर्ट्स सिटी/सऊदी अरब |
एशियाई एथलेटिक्स संघ के बारे में
एशियाई एथलेटिक्स संघ का गठन 1973 में एशियाई एमेच्योर एथलेटिक संघ के रूप में किया गया था।
2002 में, संगठन का नाम बदलकर एशियाई एथलेटिक्स संघ कर दिया गया।
यह एशिया में खेल का शासी निकाय है और विश्व एथलेटिक्स से संबद्ध है।
मुख्यालय- पथुम थानी, थाईलैंड
अध्यक्ष- दहलान जुमान अल हमद
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice