Home > Current Affairs > National > India export record 17,81,602 MT of seafood in 2023-24

भारत ने 2023-24 में रिकॉर्ड 17,81,602 मीट्रिक टन सी-फूड का निर्यात किया

Utkarsh Classes Last Updated 24-06-2024
India export record 17,81,602 MT of seafood in 2023-24 Economy 6 min read

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) के अनुसार, 2023-24 में भारत से सी-फूड का निर्यात 2022-23 में 17,35,286 मीट्रिक टन की तुलना में 17,81,602 मीट्रिक टन (एमटी) का सर्वकालिक उच्च दर्ज किया गया है। 

हालाँकि, मौद्रिक मूल्य के संदर्भ में, समुद्री खाद्य निर्यात के मूल्य में गिरावट आई है। भारत ने 2023-24 के दौरान 60,523.89 करोड़ रुपये या 7.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सी-फूड  निर्यात किया, जबकि 2022-23 में सी-फूड निर्यात का मूल्य 63,969.14 करोड़ रुपये या 8,094.31 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।

भारत सरकार ने 2023-24 ​​में सी-फूड के लिए 9.1 बिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखा था।

मूल्य में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका में झींगा की कीमतों में भारी गिरावट है।

प्रमुख सी-फूड निर्यात उत्पाद 

  • 2023-24 में भारत से कुल समुद्री खाद्य निर्यात में जमे हुए झींगा मुख्य निर्यात की वस्तु रही। 2023-24 में जमे हुए झींगा का कुल निर्यात 40,013.54 करोड़ रुपये या 4881.27 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। जमे हुए झींगा ने कुल सी-फूड निर्यात में मात्रा के हिसाब से 40.19% और मूल्य के हिसाब से (डॉलर के हिसाब से) 66.12% का योगदान दिया।
  • दूसरे स्थान पर जमी हुई मछली थी। भारत ने 5,509.69 करोड़ रुपये या 671.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की जमी हुई मछली का निर्यात किया, जो मात्रा में कुल सी-फूड निर्यात का मात्रा के हिसाब से 21.42% और मूल्य के हिसाब से (डॉलर के हिसाब से) 9.09% था।
  • तीसरे स्थान पर मछली और झींगा - भोजन और चारा - अखाद्य सूखी वस्तुएं थीं। भारत ने 3684.79 करोड़ रुपये या $449.17 मिलियन मूल्य की मछली और झींगा-आहार और चारा-अखाद्य सूखी वस्तुओं का निर्यात किया। कुल सी-फूड के निर्यात में मात्रा के हिसाब से इसका हिस्सा 15.89 प्रतिशत और डॉलर आय में 6.08 प्रतिशत था।
  • चौथा-जमे हुए स्क्विड(विद्रूप)। निर्यातित जमे हुए स्क्विड का कुल मूल्य 3061.46 करोड़ रुपये/$373.40 मिलियन था। कुल निर्यात में मात्रा के हिसाब से इसका योगदान मात्रा के हिसाब से 5.25 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 5.06 प्रतिशत था।
  • पांचवां- सुरीमी और सुरीमी एनालॉग्स। सुरीमी और सुरीमी एनालॉग्स का कुल निर्यात 2,414.43 करोड़ रुपये /$294.43 मिलियन था। मात्रा के हिसाब से कुल निर्यात में इसका योगदान 4.12 प्रतिशत था।
  • छठा-जमे हुए कटलफिश। जमे हुए कटलफिश का कुल निर्यात मूल्य 2252.63 करोड़ रुपये / 274.62 अमेरिकी डॉलर मिलियन था। कुल निर्यात में मात्रा के लिहाज से इसका योगदान डॉलर के संदर्भ में 3.05 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 3.72 प्रतिशत था।

2023-24 में सी-फूड निर्यात के लिए प्रमुख निर्यात बाजार 

एमपीईडीए के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका 2023-24 में भारतीय झींगा और सी-फूड के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य बना रहा। 2023-24 के दौरान भारतीय सी-फूड के लिए शीर्ष निर्यात बाजारों की सूची निम्नलिखित है।

 

क्रम संख्या 

देश 

निर्यातित मूल्य (अमेरिकी डॉलर में)

प्रमुख निर्यात 

वस्तु  

मूल्य के संदर्भ में कुल निर्यात में हिस्सेदारी (अमेरिकी डॉलर)

1

संयुक्त राज्य अमेरिका 

2,549.15 मिलियन

जमे हुए झींगा 

34.43 प्रतिशत  

2

चीन (हांगकांग को छोड़कर)

1,384.89 मिलियन

जमे हुए झींगा

18.76 प्रतिशत  

3

जापान 

399.74 मिलियन

जमे हुए झींगा

5.42 प्रतिशत  

4

वियतनाम 

391.41 मिलियन

जमे हुए झींगा

5.30 प्रतिशत  

5

थाईलैंड 

281.97 मिलियन

जमी हुई मछली

3.82 प्रतिशत   

6

कनाडा

199.13 मिलियन

जमे हुए झींगा 

2.70 प्रतिशत  

7

स्पेन

195.95 मिलियन

जमी हुई कटलफिश 

2.65 प्रतिशत  

8

बेल्जियम 

178.67 मिलियन

जमे हुए झींगा

2.42 प्रतिशत   

9

संयुक्त अरब अमीरात 

158.81 मिलियन

जमे हुए झींगा

2.15 प्रतिशत 

10

इटली 

157.80 मिलियन

जमे हुए स्क्विड 

2.14 प्रतिशत 

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए)

भारत सरकार ने समुद्री उत्पाद उद्योग को बढ़ावा देने और देश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 1972 में समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) की स्थापना की।

एमपीईडीए की स्थापना समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत की गई थी।

यह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

मुख्यालय: कोच्चि, केरल।

FAQ

उत्तर: 60,523.89 करोड़ रुपये या 7.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर।

उत्तर : 17,81,602 मीट्रिक टन।

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका, उसके बाद दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान है।

उत्तर: जमे हुए झींगा, मूल्य के आधार पर कुल निर्यात में इसका योगदान 66.12 प्रतिशत था।

उत्तर: कोच्चि, केरल

उत्तर: $9.1 बिलियन
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.